{"_id":"6351805d3fccab1b8a584198","slug":"up-news-gurmeet-ram-rahim-is-planning-for-election-of-hariyana-in-baghpat","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"UP: पैरोल पर राम रहीम का खेल, हरियाणा में ऐसे बांट रहा चुनावी आशीर्वाद, पढ़िए खास स्टोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: पैरोल पर राम रहीम का खेल, हरियाणा में ऐसे बांट रहा चुनावी आशीर्वाद, पढ़िए खास स्टोरी
डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम बागपत में बैठकर हरियाणा में खूब चुनावी आशीर्वाद बांट रहा है। हरियाणा में सरपंच और जिला परिषद सदस्य पद के दावेदार उनके अनुयायियों की भीड़ जुटाते हैं और बाबा के ऑनलाइन प्रवचन सुनवा रहे हैं। दावेदार डेरा प्रमुख संत गुरमीत सिंह राम रहीम से संवाद कर आशीर्वाद भी ले रहे हैं।
डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम दुष्कर्म व हत्या के मामलों में उम्रकैद की सजा काट रहा है। वह एक सप्ताह पहले ही 40 दिन की पैरोल पर जेल से बाहर आया है और इस समय बरनावा के आश्रम में रह रहा है। उसकी पैरोल को हरियाणा के पंचायत चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है।
2 of 5
गुरमीत राम रहीम।
- फोटो : amar ujala
हरियाणा के अधिकतर जिलों में डेरा प्रमुख का काफी प्रभाव है और वहां 30 अक्तूबर को पहले चरण का चुनाव होना है।
3 of 5
बागपत पहुंचा गुरमीत राम रहीम।
- फोटो : amar ujala
यही कारण है कि हरियाणा के अधिकतर जिलों में जिला परिषद सदस्य, ब्लॉक समिति सदस्य, सरपंच के दावेदार उसका प्रवचन सुनवाने की व्यवस्था करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
संत गुरमीत राम रहीम यहां से रोजाना करीब दो-तीन घंटे ऑनलाइन प्रवचन करता है और सेवादार ही गुरमीत को बताते है कि किस दावेदार ने प्रवचन सुनने की व्यवस्था की है। उसकी बातचीत बाबा से कराई जाती है और बाबा उसे जीत के लिए आशीर्वाद देता है। यह आशीर्वाद ही डेरा अनुयायी वोटरों के लिए इशारा होता है कि उन्हें किसके लिए वोट करना है।
बाबा का चुनावी आशीर्वाद लेने के लिए हरियाणा के नेताओं में होड़ मची हुई है। डेरा सच्चा सौदा के मीडिया प्रमुख जितेंद्र खुराना का कहना है कि बाबा का कभी राजनीति से कोई मतलब नहीं रहा है। ऑनलाइन प्रवचन सभी सुन रहे है और उनमें पंच, सरपंच, जिला परिषद सदस्य पद के दावेदार भी हो सकते हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।