सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Whoever went from five to seven o'clock was questioned under suspicion

Baghpat News: पांच से सात बजे तक जो भी गया, शक के घेरे में उसी से पूछताछ

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 15 Feb 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
Whoever went from five to seven o'clock was questioned under suspicion
विज्ञापन
अग्रवाल मंडी टटीरी। क्षेत्र के एक गांव के पूर्व प्रधान की पुत्रवधू की हत्या का पुलिस तीसरे दिन भी खुलासा नहीं कर पाई, इससे लोगों में आक्रोश है। घटना के दिन शाम पांच से सात बजे तक मार्ग से गुजरने वाले लोग शक के घेरे में हैं और उन्हीं से पूछताछ भी की जा चुकी है। पुलिस अभी तक 35 से अधिक लोगों से पूछताछ कर चुकी है। इसके अलावा लोगों ने कैंडल मार्च निकालकर हत्याकांड का खुलासा करने की मांग की।
Trending Videos

पूर्व प्रधान की पुत्रवधू कई दिन पहले अपने मायके गई थी, वहां से बुधवार शाम वापस लौटते समय रास्ते से लापता हो गई थी। परिजनों ने उन्हें देर रात तक तलाश किया, लेकिन कुछ पता नहीं चला। बृहस्पतिवार दोपहर सूरजपुर महनवा गांव में रेलवे ट्रैक के पास झाड़ियों में उसका शव निर्वस्त्र अवस्था में पड़ा मिला। लोगों ने शाम को सड़क पर जाम लगाकर हंगामा किया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला के गले की हड्डी टूटी मिली और शरीर पर 20 जगह चोट के निशान थे। पुलिस ने अलग-अलग मार्गाें पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। इसमें ऐसे लोग चिह्नित किए गए, जो शाम पांच बजे के बाद उस मार्ग से गुजरे, जिससे महिला गई थी। पुलिस ने ऐसे लोगों की सूची तैयार की, जिसमें 70 से अधिक लोग शामिल हैं। इसमें 35 से अधिक लोगों से शक के आधार पर पूछताछ भी की जा चुकी है। साथ ही ऐसे आरोपियों का रिकार्ड देखा जा रहा है, जो दुष्कर्म के मामलों में जेल गए हों।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन-शक के घेरे में आए लोगों से पूछताछ की जा रही है, कई अहम जानकारी भी मिली हैं। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा। -सूरज कुमार राय, एसपी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed