सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   With the help of Brahmins and Tyagis, BJP is making its way to the Assembly easier.

Baghpat News: ब्राह्मण व त्यागी के सहारे विधानसभा की राह आसान कर रही भाजपा

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 28 Feb 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
With the help of Brahmins and Tyagis, BJP is making its way to the Assembly easier.
विज्ञापन
बागपत। भाजपा ने नीरज शर्मा को जिलाध्यक्ष बनाकर ब्राह्मण कार्ड ऐसे ही नहीं चला है। भाजपा ब्राह्मण व त्यागी के सहारे विधानसभा की राह आसान कर रही है। लोकसभा चुनाव में कुछ छिटके अपने इस कोर वोटर को पूरी तरह से अपने पास रखना चाहती है और ब्राह्मण को जिलाध्यक्ष बनाने से भाजपा की यह रणनीति कामयाब होती दिख रही है।
Trending Videos

अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं और सभी पार्टियों ने इसकी तैयारी शुरू की हुई है। विधानसभा चुनाव को देखते हुए ही भाजपा ने जिलाध्यक्ष नियुक्त करने में ब्राह्मण कार्ड चला है। यहां बागपत व बड़ौत विधानसभा क्षेत्र में जाटों के बाद ब्राह्मण व त्यागी वोटर हैं तो छपरौली विधानसभा क्षेत्र में भी कई गांवों में ब्राह्मण काफी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्राह्मण पिछले लोकसभा चुनाव में कुछ छिटक गए थे, जो ज्यादा भले ही नहीं थे मगर उनको भाजपा पूरी तरह से बांधकर अपने साथ रखना चाहती है। इसको देखते हुए ही नीरज शर्मा को जिलाध्यक्ष बनाया गया है।
इस तरह जाट, ब्राह्मण, गुर्जर गठजोड़ बन रहा है, क्योंकि भाजपा के बड़ौत से केपी मलिक, बागपत से योगेश धामा दोनों विधायक जाट हैं और रालोद के छपरौली विधायक डॉ. अजय कुमार भी जाट हैं। वहीं भाजपा की सहयोगी पार्टी रालोद के जिलाध्यक्ष डॉ. सुभाष गुर्जर हैं। ठाकुर व वैश्य को पहले ही भाजपा का कोर वोटर माना जाता है।
इस तरह भाजपा सभी को जोड़कर अपनी विधानसभा की राह को आसान करने में लगी है, जिससे किसी भी तरह की अड़चन नहीं हो सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed