{"_id":"699afdef85b3f5a4a90aa27f","slug":"worker-injured-in-explosion-at-plastic-smelting-factory-baghpat-news-c-28-1-smrt1013-147209-2026-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: प्लास्टिक गलाने की फैक्टरी में धमाके से मजदूर झुलसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: प्लास्टिक गलाने की फैक्टरी में धमाके से मजदूर झुलसा
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो नंबर 22केएआर 1
संवाद न्यूज एजेंसी
खेकड़ा। डूंडाहेड़ा गांव स्थित फैक्टरी में प्लास्टिक गलाने की मशीन में शनिवार रात धमाका हो गया। इससे मशीन पर काम कर रहा मजदूर कुलदीप निवासी कन्नौज झुलस गया। मजदूर काे दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
डूंडाहेड़ा गांव के जंगल में प्लास्टिक गलाकर बारीक दाना बनाने की कई फैक्टरियां चल रही हैं। शनिवार रात एक फैक्टरी में प्लास्टिक लगाकर दाने से खिलौने और अन्य घरेलू सामान तैयार किए जाते हैं। शनिवार रात फैक्टरी में प्लास्टिक गलाने की मशीन पर मजदूर कुलदीप निवासी कन्नौज काम कर रहा था, तभी प्लास्टिक गलाते समय मशीन में तेज धमाका हो गया, इससे वहां आग भी लग गई। हादसे में मजदूर कुलदीप गंभीर रूप से झुलस गया। धमाके की आवाज सुनकर आसपास में काम कर रहे मजदूर दौड़कर वहां आए और काबू पाया। कुलदीप को उपचार के लिए दिल्ली के जीटीबी अस्पताल ले गए, जहां उसका उपचार चल रहा है। जांच अधिकारी का कहना है कि फैक्टरी में धमाका होने की कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई है। इसमें शिकायत मिलने पर जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
Trending Videos