Baghpat: पहाड़ों पर बारिश से तीन फीट बढ़ गया यमुना का जलस्तर, प्रशासन के अफसरों ने की दूर रहने की अपील
बागपत में पहाड़ों पर हो रही बारिश का असर यमुना नदी पर दिखने लगा है। पिछले दो दिनों में यमुना का जलस्तर करीब तीन फीट बढ़ा है। प्रशासन ने लोगों से नदी किनारे न जाने की अपील की है और बाढ़ चौकियों को सतर्क कर दिया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश का असर अब बागपत में यमुना नदी पर भी दिखाई देने लगा है। पिछले दो दिनों में यमुना का जलस्तर करीब दो से तीन फीट तक बढ़ गया है। हालांकि फिलहाल बाढ़ जैसी स्थिति नहीं है, लेकिन प्रशासन ने एहतियात के तौर पर लोगों से नदी किनारे न जाने की अपील की है।
हथिनीकुंड से छोड़ा गया पानी पहुंचा बागपत
पहाड़ों पर लगातार हो रही बारिश के कारण हथिनीकुंड बैराज से यमुना में पानी छोड़ा गया, जो अब बागपत तक पहुंच चुका है। इसके चलते नदी के जलस्तर में तेजी से बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
बाढ़ चौकियां सतर्क, लोगों से सावधानी बरतने की अपील
प्रशासन ने यमुना नदी के किनारे स्थापित बाढ़ चौकियों को सतर्क कर दिया है। चौकियों पर तैनात कर्मचारी लोगों को नदी के किनारे जाने से रोक रहे हैं, ताकि किसी प्रकार की दुर्घटना न हो।
सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता रजनीश कुमार ने बताया कि फिलहाल खतरे जैसी कोई स्थिति नहीं है। विभाग लगातार यमुना के जलस्तर पर नजर बनाए हुए है और बाढ़ चौकियों के माध्यम से स्थिति की निगरानी की जा रही है।