सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Youth Attacked on Suspicion of Theft; Police Personnel Treated Rudely

Baghpat News: चोरी का आरोप लगाकर युवक पर हमला, पुलिसकर्मियों से अभद्रता

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Apr 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
Youth Attacked on Suspicion of Theft; Police Personnel Treated Rudely
विज्ञापन
दोघट। तमेलागढ़ी गांव में चोरी का फर्जी आरोप लगाकर एक युवक पर हमला किया गया, जिससे वह घायल हो गया। हमलावरों ने मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों से भी अभद्रता की। इस मामले में पुलिस ने ओमवीर, उसकी पत्नी अनीता और बेटे रवि के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Trending Videos


मंगलवार को तमेलागढ़ी गांव निवासी सोनू ने बताया कि वह ईंट भट्ठे पर जाने के लिए घर से बाहर निकला था, तभी ओमवीर पक्ष के लोगों ने उसे गाली-गलौज करते हुए पथराव कर दिया। इसके बाद लाठी-डंडों से हमला कर सोनू को घायल कर दिया गया। इसी दौरान वहां से गुजर रहे पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और हमलावरों को समझाने लगे। आरोप है कि हमलावरों ने पुलिसकर्मियों के साथ भी अभद्रता की। पुलिस ने सोनू की तहरीर पर कार्रवाई की है। जांच अधिकारी केवल सिंह ने बताया कि ओमवीर के घर में 50 हजार रुपये और जेवर चोरी होने की शिकायत दो दिन पहले दर्ज कराई गई थी। पुलिस जांच में यह घटना फर्जी पाई गई थी। उन्होंने कहा कि आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed