फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Accused in attack on Punjab's Ajnala police station arrested near Nepal border.

Bahraich News: पंजाब के अजनाला थाने पर हमले का आरोपी नेपाल सीमा से गिरफ्तार

Fri, 24 Jul 2026 12:43 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
Accused in attack on Punjab's Ajnala police station arrested near Nepal border.
गिरफ्तार किए गए आरोपी व उन्हें ले जाते जवान।
रुपईडीहा (बहराइच)। पंजाब में वर्ष 2023 में अजनाला थाने पर हमले के वांछित विक्रमजीत सिंह को भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा एजेंसियों ने बृहस्पतिवार देर शाम गिरफ्तार किया है। पंजाब के रूपनगर निवासी विक्रमजीत प्रतिबंधित संगठन ‘वारिस पंजाब दे’ से जुड़ा है। वह नेपाल में पहचान छिपाकर रह रहा था और भारत में प्रवेश की कोशिश कर रहा था।
विज्ञापन

भारत-नेपाल सीमा स्थित बॉर्डर आउट पोस्ट पर नियमित जांच के दौरान संदिग्ध गतिविधि के आधार पर एसएसबी और रुपईडीहा पुलिस की ओर से संयुक्त कार्रवाई में उसे गिरफ्तार किया गया है। सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार वह फरवरी 2023 के अजनाला थाना हमले के बाद से फरार था। पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया कि पूरे मामले की जांच चल रही है। जांच का फोकस फर्जी दस्तावेज तैयार करने वाले गिरोह, अवैध सीमा पार कराने वाले नेटवर्क और स्थानीय सहयोगियों की भूमिका पर है। पूरे सीमा क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन

गाैरतलब है कि पंजाब के अमृतसर जिले के अजनाला थाने पर वारिस पंजाब दे के प्रमुख अमृतपाल सिंह के समर्थकों ने अपने साथी लवप्रीत सिंह ''तूफान'' को छुड़ाने के लिए हमला कर दिया था। हिंसक झड़प में कई पुलिसकर्मी घायल हुए और भारी दबाव के बीच पुलिस ने लवप्रीत सिंह को रिहा कर दिया। इस घटना ने कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े किए। बाद में राष्ट्रीय सुरक्षा कानून समेत विभिन्न धाराओं में कार्रवाई करते हुए अमृतपाल सिंह और उसके कई साथियों को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिना वैध वीजा के अमेरिकी नागरिक भी पकड़ा गया
रुपईडीहा (बहराइच)। एसएसबी और पुलिस की टीम ने बृहस्पतिवार को पंजाब के मोगा निवासी एवं अमेरिकी नागरिक मनवीर सिंह ढिल्लों को नेपाल के रास्ते बिना वैध वीजा के भारत में प्रवेश करते हुए पकड़ा है। प्रारंभिक पूछताछ में पता चला है कि मनवीर सिंह ढिल्लों अपनी पत्नी और बच्चे के साथ विमान से नेपालगंज स्थित रांझा एयरपोर्ट पहुंचा था। इसके बाद सभी लोग सड़क मार्ग से भारत में प्रवेश करने की कोशिश कर रहे थे। इसी दौरान सीमा पर जांच में सुरक्षा एजेंसियों ने उन्हें रोक लिया। जांच में मनवीर की अमेरिकी नागरिक पत्नी और आठ माह के बच्चे के पास वैध यात्रा दस्तावेज मिले, जिसके बाद इमीग्रेशन नियमों के तहत दोनों को भारत में प्रवेश की अनुमति दे दी गई। मनवीर से पूछताछ जारी है। जिस वाहन में मनवीर थे उसी वाहन में विक्रमजीत सिंह भी था। विक्रमजीत सिंह, मनवीर सिंह ढिल्लों, वाहन चालक राहुल कुमार तथा सीमा पार कराने और वाहन उपलब्ध कराने के आरोपी सुरेश कुमार पाठक और दिलीप उपाध्याय से पूछताछ जारी है।

गिरफ्तार किए गए आरोपी व उन्हें ले जाते जवान।

गिरफ्तार किए गए आरोपी व उन्हें ले जाते जवान।

गिरफ्तार किए गए आरोपी व उन्हें ले जाते जवान।

गिरफ्तार किए गए आरोपी व उन्हें ले जाते जवान।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed