फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   The son hacked his mother to death with an axe in front of his father.

Bahraich News: बेटे ने पिता के सामने मां को कुल्हाड़ी से काट डाला

Fri, 24 Jul 2026 12:49 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
The son hacked his mother to death with an axe in front of his father.
घटना की जानकारी देता पिता, मृतका व मौके पर पहुंची पुलिस।
विशेश्वरगंज। ग्राम पंचायत पुरैना में बृहस्पतिवार सुबह नाश्ते के दौरान विवाद होने के बाद बेटे ने पिता के सामने मां को कुल्हाड़ी से काट डाला। घटना से पूरे गांव में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी बेटे को हिरासत में ले लिया। फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

पुरैना निवासी भगवानदीन स्थानीय बाजार में एक सराफा दुकान में काम करते हैं। उन्होंने बताया कि उनका छोटा बेटा छैलू अक्सर बिना किसी बात के अपनी मां कन्या देवी (52) से झगड़ा करता था। बृहस्पतिवार सुबह भी नाश्ते के दौरान सब्जी बनाने को लेकर मां-बेटे में तीखी बहस हुई। इससे छैलू बौखला गया। वहीं, कन्या देवी गांव में बने नए घर में ससुर को नाश्ता देने चली गईं। वहां से लौटकर दरवाजे के पास पहुंची ही थीं, तभी छैलू ने दरवाजे पर बैठे पिता के सामने मां कन्या देवी पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ कई वारकर उनकी हत्या कर दी। यह घटना देखकर आसपड़ोस के लोग भी सकते में आ गए।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी तो थानाध्यक्ष विशेश्वरगंज संदीप कुमार दूबे पुलिस बल के साथ पहुंचे और उन्होंने आरोपी पुत्र को हिरासत में ले लिया। पुलिस क्षेत्राधिकारी पयागपुर हर्षिता तिवारी भी फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंच गईं। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण किया। फोरेंसिक टीम ने रक्तरंजित कुल्हाड़ी सहित अन्य साक्ष्य एकत्र किए। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस का कहना है कि हत्या आवेश में आकर की गई है या इसके पीछे कोई और कारण है, इसकी जांच की जा रही है। आरोपी से पूछताछ के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



झगड़ैल स्वभाव का है आरोपी बेटा
पिता भगवानदीन का कहना है कि हत्यारोपी बेटा छैलू झगड़ैल स्वभाव का है। वह आए दिन घर में मारपीट और विवाद करता था। रोज की तरह बृहस्पतिवार सुबह भी वह नाश्ते के दौरान मां को भला बुरा कहने लगा। मां ने उसे लताड़ लगाई तो वह आपे से बाहर हो गया। आरोपी बेटे ने उनकी आंखों के सामने ही अपनी मां की बेरहमी से हत्या कर दी। भगवानदीन का कहना है कि वह पत्नी को बचाने के लिए दौड़े, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।




सभी पहलुओं पर हो रही जांच : सीओ

सीओ पयागपुर हर्षिता तिवारी ने बताया कि घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर रक्त के नमूने और अन्य साक्ष्य एकत्र किए गए हैं। हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी भी कब्जे में ले ली गई है। प्रथमदृष्टया आवेश में आकर हत्या किए जाने की बात सामने आई है। फिर भी हर पहलू पर जांच की जा रही है।

घटना की जानकारी देता पिता, मृतका व मौके पर पहुंची पुलिस।

घटना की जानकारी देता पिता, मृतका व मौके पर पहुंची पुलिस।

घटना की जानकारी देता पिता, मृतका व मौके पर पहुंची पुलिस।

घटना की जानकारी देता पिता, मृतका व मौके पर पहुंची पुलिस।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed