{"_id":"6a03782951e26d39080835db","slug":"after-killing-his-daughter-the-father-said-i-killed-her-i-was-being-defamed-bahraich-news-c-98-1-bhr1024-149245-2026-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: बेटी की हत्या कर बोला पिता, मैंने ही मार दिया...बदनामी हो रही थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: बेटी की हत्या कर बोला पिता, मैंने ही मार दिया...बदनामी हो रही थी
विज्ञापन
किशोरी की हत्या के बाद गांव पहुंच कर जांच करते एएसपी नगर।
- फोटो : किशोरी की हत्या के बाद गांव पहुंच कर जांच करते एएसपी नगर।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रिसिया। भगतापुर गांव में सोमवार रात दिल दहला देने वाली वारदात से हर कोई हतप्रभ है। दूसरे समुदाय के युवक के प्रेम में पड़ी अपनी नाबालिग बेटी की गला दबाकर हत्या करने के बाद पिता पूरी रात चैन से घर में सोता रहा। सुबह जब पत्नी ने बेटी को मृत देखा और चीख-पुकार मचाई तो आरोपी ने बेखौफ अंदाज में कहा मैंने ही मार दिया। इज्जत का सवाल था, बहुत बदनामी हो रही थी। बताया जा रहा है कि किशोरी घर के बरामदे में सो रही थी। इसी दौरान पिता हरदेव ने देर रात उसका गला घोंट दिया और वारदात के बाद वह कमरे में ऐसे सोने चला गया जैसे कुछ हुआ ही न हो।
सुबह जब पत्नी लीलावती के चीखने पर आसपास के लोग पहुंचे तो उनके सामने हरदेव ने बेटी की हत्या करने की बात स्वीकार की और घर में ही मौजूद रहा। पुलिस ने उसे घर से ही गिरफ्तार किया। घटना के बाद पूरे गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। लोग चर्चा करते दिखे कि जिस पिता ने बेटी को उंगली पकड़कर चलना सिखाया, उसी ने उसकी जान ले ली।
एएसपी के सामने कुबूल किया जुर्म
ग्रामीणों की सूचना पर एएसपी नगर आयुष विक्रम सिंह पुलिसबल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने जब आरोपी हरदेव से पूछताछ की तो उसने बिना किसी झिझक के बेटी की हत्या करने की बात स्वीकार कर ली। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने कहा कि बेटी के प्रेम प्रसंग से परिवार की बदनामी हो रही थी। कई बार समझाने के बाद भी वह नहीं मान रही थी, इसलिए उसने यह कदम उठाया।
मुंबई में नौकरी करते हैं मृतका के दोनों भाई
संगीता के दो भाई हैं। दोनों मुंबई में रहकर नौकरी करते हैं। घर पर संगीता अपने माता-पिता के साथ रहती थी। बहन की हत्या की सूचना मिलते ही दोनों भाई मुंबई से गांव के लिए रवाना हो गए हैं।
Trending Videos