Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Bahraich News
›
VIDEO: 7 वर्षीय मासूम की गला रेतकर हत्या, पुरानी रंजिश में वारदात की आशंका, घर से 100 मीटर दूर मूंज के झुरमुट में मिला शव
{"_id":"6a04352c862642fd0c0df949","slug":"video-video-7-varashhaya-masama-ka-gal-ratakara-hataya-parana-rajasha-ma-varathata-ka-aashaka-ghara-sa-100-matara-thara-maja-ka-jharamata-ma-mal-shava-2026-05-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: 7 वर्षीय मासूम की गला रेतकर हत्या, पुरानी रंजिश में वारदात की आशंका, घर से 100 मीटर दूर मूंज के झुरमुट में मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: 7 वर्षीय मासूम की गला रेतकर हत्या, पुरानी रंजिश में वारदात की आशंका, घर से 100 मीटर दूर मूंज के झुरमुट में मिला शव
बहराइच। कैसरगंज थाना के मंझारा तोकली गांव के मजरा दयाल पुरवा में बुधवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे इलाके को झकझोर दिया। गांव में जहां एक तरफ शादी समारोह की खुशियां मनाई जा रही थीं और डीजे की धुन पर लोग झूम रहे थे, वहीं दूसरी ओर पुरानी रंजिश में एक सात वर्षीय मासूम की बेरहमी से हत्या कर दी गई। बदमाशों ने बच्चे का गला रेतकर शव घर से करीब 100 मीटर दूर मूंज के झुरमुट में फेंक दिया।
मृतक बालक की मां सोनम ने बताया कि गांव में कुछ लोगों से उनकी पुरानी रंजिश चली आ रही है। बुधवार रात गांव में शादी का कार्यक्रम था और डीजे बज रहा था। उनका बेटा कार्यक्रम देखने के लिए घर से निकला था, लेकिन काफी देर तक वापस नहीं लौटा। पहले तो परिजनों ने सोचा कि वह गांव के अन्य बच्चों के साथ होगा, लेकिन देर रात तक घर न लौटने पर खोजबीन शुरू की गई।
परिजन और ग्रामीण जब बच्चे को तलाशते हुए गांव के बाहर पहुंचे तो घर से करीब 100 मीटर दूर मूंज के झुरमुट में उसका शव पड़ा मिला। शव देखते ही परिवार में कोहराम मच गया। बच्चे के गले पर धारदार हथियार से वार के निशान मिले। मां ने आरोप लगाया कि पुरानी दुश्मनी के चलते उनके बेटे की हत्या की गई है।
सूचना मिलते ही कैसरगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव, अपर पुलिस अधीक्षक आयुष विक्रम सिंह, सीओ कैसरगंज और एसडीएम कैसरगंज ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए और आसपास के लोगों से पूछताछ की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस अधिकारियों ने परिजनों से घटना की पूरी जानकारी ली। एसपी ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर रंजिश समेत सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। संदिग्ध लोगों से पूछताछ की जा रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की तीन टीमें दबिश दे रही हैं।
डीजे की आवाज से नहीं सुनाई पड़ी चीख
ग्रामीणों के मुताबिक, जिस समय घटना हुई उस दौरान गांव में शादी समारोह और तेज आवाज में डीजे बज रहा था। इसी वजह से किसी को बच्चे की चीख-पुकार सुनाई नहीं दी। मासूम की हत्या ने पूरे इलाके को हिलाकर रख दिया है। हर किसी की जुबान पर यही सवाल है कि आखिर सात साल के मासूम से किस बात की दुश्मनी थी। पुलिस अब इस सनसनीखेज हत्याकांड के खुलासे में जुटी हुई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।