सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   VIDEO: रुपईडीहा में 2.5 करोड़ की चरस बरामद, नेपाली नागरिक गिरफ्तार

VIDEO: रुपईडीहा में 2.5 करोड़ की चरस बरामद, नेपाली नागरिक गिरफ्तार

Ishwar Ashish Bhartiya Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Wed, 13 May 2026 02:05 PM IST
VIDEO: रुपईडीहा में 2.5 करोड़ की चरस बरामद, नेपाली नागरिक गिरफ्तार
भारत-नेपाल सीमा पर नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना रुपईडीहा पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 4.665 किलोग्राम अवैध चरस के साथ एक नेपाली नागरिक को गिरफ्तार किया है। बरामद चरस की अंतरराष्ट्रीय कीमत लगभग 2.5 करोड़ रुपये बताई जा रही है। प्रभारी निरीक्षक रमेश सिंह रावत ने बताया कि 12 मई 2026 की रात थाना रुपईडीहा पुलिस एवं एसएसबी की संयुक्त टीम द्वारा कस्बा रुपईडीहा के मालगोदाम रोड स्थित राजू किराना स्टोर के पास जांच अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर तलाशी ली गई। उसके पास मौजूद थैले में गत्ते और कागज में लिपटे धागे से बंधे छह पैकेट मिले, जिनमें कुल 4.665 किलोग्राम अवैध चरस बरामद हुई। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान मो. जाबिर हलवाई पुत्र स्व. मो. शरीफ हलवाई निवासी वार्ड नंबर 03, एकलैनी, थाना बड़ा प्रहरी, जिला बांके, नेपाल के रूप में हुई है। पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से एक सैमसंग गैलेक्सी H-25 मोबाइल फोन तथा 3450 नेपाली रुपये भी बरामद किए हैं। इस मामले में थाना रुपईडीहा में मुकदमा संख्या एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त को न्यायालय भेज दिया गया है। गिरफ्तारी 12 मई 2026 की रात 11:50 बजे मालगोदाम रोड, कस्बा रुपईडीहा में की गई। पुलिस के अनुसार अभियुक्त का आपराधिक इतिहास भी रहा है। उसके खिलाफ थाना रुपईडीहा में मुकदमा एनडीपीएस एक्ट पहले से दर्ज है। इसके अलावा 16 अगस्त 2025 को उसके कब्जे से 35 लाख रुपये भारतीय मुद्रा बरामद हुई थी, जिसकी जांच आयकर विभाग लखनऊ एवं अन्य एजेंसियां कर रही हैं। कार्रवाई में थाना रुपईडीहा से प्रभारी निरीक्षक रमेश सिंह रावत, उपनिरीक्षक अब्दुल कादिर, आरक्षी अभिषेक सिंह, सोविन्द्र यादव, जयचंद गौड़ तथा महिला कांस्टेबल कनक सरोज शामिल रहीं। वहीं एसएसबी एफ कंपनी 42वीं वाहिनी के उप निरीक्षक देवेन्द्र सिंह, सहायक उप निरीक्षक अशोक कुमार, कांस्टेबल राहुल कुमार, विनेश कुमार तथा डॉग हैंडलर मंडा चकमा ने अभियान में सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

लखनऊ: प्रतीक यादव की रहस्यमयी हालत में मौत, पोस्टमार्टम हाउस पहुंचा शव

13 May 2026

जालंधर में ATM तोड़कर लूट करने वाले गिरोह के 3 आरोपी गिरफ्तार

13 May 2026

लुधियाना में आप विधायक अशोक पराशर पप्पी ने खुद पर लगे आरोपों पर दी सफाई

13 May 2026

मोगा में बिजली विभाग की लापरवाही से लोगों की जान खतरे में

13 May 2026

फिरोजपुर शहीद ऊधम सिंह चौक के पास एक कैफे की दुकान में लगी आग

विज्ञापन

लखनऊ: प्रतीक यादव की संदिग्ध हालातों में मौत, सिविल अस्पताल में मृत घोषित हुए

13 May 2026

फिरोजपुर में प्रापर्टी डीलर पर जानलेवा हमला करने वाला निकला मास्टरमाइंड पार्टनर

विज्ञापन

Ujjain: अपरा एकादशी पर भस्म रमाकर सजे बाबा महाकाल, मोगरे के हार से हुआ श्रृंगार, मंदिर में गूंज उठा जय महाकाल

13 May 2026

Meerut: वलीमे के दौरान हुई ताबड़तोड़ फायरिंग, दो भाई और एक दो साल के बच्चे के लगी गोली, गांजा तस्करी और जुए के जुड़े बताए जा रहे तार, जांच में जुटी पुलिस

13 May 2026

Meerut: चेयरपर्सन ने किया 1.40 करोड़ के 14 निर्माण कार्यों का उद्घाटन, सुधा खटीक ने कहा- बदलेगी कस्बे की तस्वीर

13 May 2026

मेरठ: वलीमे की दावत में खूनखराबा, दो भाइयों और दो साल के बच्चे को गोली मारी

13 May 2026

Meerut: सपा प्रवक्ता राजकुमार भाटी द्वारा दिए गए विवादित बयान पर सुनील भराला की कड़े शब्दों में निंदा

13 May 2026

कानपुर: व्यापारियों ने निकाला कैंडल जुलूस, हत्यारे की गिरफ्तारी की उठाई मांग

13 May 2026

पानीपत: बहन की शादी के बाद भाई की हत्या, दोस्तों ने उतारा मौत के घाट

12 May 2026

पद्मश्री फूलबासन बाई अपहरण मामला: विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने की मुलाकात, अफसरों को दिए दिशा-निर्देश

12 May 2026

फरीदाबाद के खिलाड़ियों ने स्टेट किक बॉक्सिंग में दिखाया दम, 70 से अधिक पदक जीते

12 May 2026

बिजली विभाग के कर्मचारियों का गुस्सा अब सड़कों पर दिखने लगा

12 May 2026

दिल्ली पुलिस का 100 करोड़ का इंस्पेक्टर

12 May 2026

विधायक इल्यास ने कार्यकर्ता मीटिंग में कार्यकर्ताओं को किया संबोधित

12 May 2026

Gurugram: नगर निगम की ओर से बनवाएं गए शौचालय दुर्दशा के शिकार

12 May 2026

नूंह: रात्रि में खुद सड़कों पर उतरे एसपी डॉ. अर्पित जैन, लिया जायजा

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस का ईमानदार सब इंस्पेक्टर, रिश्वत लेने से किया इनकार

12 May 2026

बिलासपुर में करोड़ों की सड़क निर्माण में लापरवाही

नूंह में दो साइबर अपराधी गिरफ्तार

12 May 2026

अशोका सड़क पर जमीन धंसी, यातायात प्रभावित

12 May 2026

शिव मंदिर में नंदी महाराज पर घंटों लिपटा रहा सांप

12 May 2026

MP News: CM Mohan Yadav का बड़ा फैसला, PM Modi की अपील के बाद कर दिया बड़ा ऐलान

12 May 2026

छर्रा-अतरौली रोड पर श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्राॅली गड्ढे में पलटी, 23 घायल

12 May 2026

नर्सिंग एकता मंच का प्रदर्शन: कांग्रेस महिला प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने किया आत्मदाह का प्रयास

12 May 2026

PM Modi के 'सोना न खरीदने' की अपील पर क्या बोली बिहार की जनता?

12 May 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed