सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Daughter falls in love with a man from another community, angry father strangles her

Bahraich News: बेटी को दूसरे समुदाय के युवक से हुआ प्यार, नाराज पिता ने घोंट दिया गला

Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 13 May 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
Daughter falls in love with a man from another community, angry father strangles her
संगीता। - फोटो : संगीता।
विज्ञापन
रिसिया/बहराइच। भगतापुर गांव की किशोरी दूसरे समुदाय के युवक से प्यार कर बैठी। इससे नाराज पिता ने सोमवार रात गला दबाकर बेटी की हत्या कर दी। इसके बाद रातभर घर में चैन से सोता रहा। सुबह बेटी को मृत देखकर पत्नी ने शोर मचाया तो आरोपी ने उससे बताया कि मैंने ही मार दिया है। बहुत बदनामी हो रही थी। घटना से गांव में सनसनी फैल गई। पुलिस ने गांव पहुंचकर किशोरी के शव को कब्जे में लेकर आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है।
Trending Videos


गांव निवासी हरदेव प्रसाद की बेटी संगीता (17) का प्रेम प्रसंग गांव के ही अल्पसंख्यक समुदाय के युवक आजाद खां से चल रहा था। इसके कारण परिवार में लंबे समय से विवाद और तनाव की स्थिति बनी हुई थी। मां लीलावती के मुताबिक करीब दो माह पहले संगीता अपने प्रेमी के साथ घर छोड़कर चली गई थी। इस पर परिवार की ओर से थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने किशोरी को खोजकर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। बाद में न्यायालय के आदेश पर संगीता को उसके माता-पिता के सुपुर्द कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि युवक हाल ही में जेल से छूटकर गांव लौटा, इसके बाद परिवार में फिर तनाव बढ़ गया। ग्रामीणों के अनुसार संगीता दोबारा युवक के संपर्क में थी और उसके साथ जाने की जिद कर रही थी। इसी बात को लेकर घर में लगातार विवाद हो रहा था। सोमवार रात करीब एक बजे संगीता घर के बरामदे में सो रही थी। आरोप है कि इसी दौरान पिता हरदेव प्रसाद ने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। सुबह मां लीलावती ने बेटी को मृत हालत में देखकर शोर मचाया। इस पर गांव के लोग एकत्रित हो गए। उनके सामने आरोपी ने बेटी की हत्या की बात स्वीकार की।

ग्रामीणों की सूचना पर थाने के प्रभारी निरीक्षक करुणाकर पांडे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अपर पुलिस अधीक्षक नगर आयुष विक्रम सिंह, सीओ हर्षिता तिवारी भी गांव पहुंचे। एएसपी ने बताया कि मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतका की मां लीलावती की तहरीर पर पिता हरदेव के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

संगीता।

संगीता।- फोटो : संगीता।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed