फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Bahraich's Grandmasters won three gold medals at the divisional chess competition.

Bahraich News: मंडलीय शतरंज प्रतियोगिता में बहराइच के ग्रैंड मास्टरों ने जीते तीन स्वर्ण पदक

Tue, 04 Aug 2026 12:12 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 04 Aug 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
Bahraich's Grandmasters won three gold medals at the divisional chess competition.
मंडलीय शतरंज प्रतियोगिता में पदक जीतकर आए बच्चों का स्वागत करते डीआईओएस।
बहराइच। एचआर इंटर कॉलेज उतरौला में रविवार को आयोजित मंडलीय शतरंज प्रतियोगिता में जनपद बहराइच के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन स्वर्ण पदक अपने नाम किए। प्रतियोगिता में गोंडा, बलरामपुर और बहराइच जनपद की टीमों ने भाग लिया।
विज्ञापन


कड़े मुकाबलों के बाद बहराइच ने अंडर-17 बालक वर्ग के फाइनल में मेजबान बलरामपुर को 3-2 से हराकर स्वर्ण पदक जीता। वहीं अंडर-14 वर्ग और अंडर-17 बालिका वर्ग में भी बहराइच की टीम ने बलरामपुर को 4-0 के एकतरफा अंतर से हराकर स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। टीम मैनेजर सुनील कुमार ने बताया कि सभी खिलाड़ियों ने अनुशासन और आत्मविश्वास के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। उन्होंने विशेष रूप से राजकीय इंटर कॉलेज बहराइच के खिलाड़ी मोहम्मद अमन की सराहना की। अमन ने पहले ही दौर में पिछली बार के राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी को हराकर सभी को चौंका दिया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के समापन पर विद्यालय के प्रबंधक और प्रधानाचार्य ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान किए तथा प्रदेशीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं। साथ ही सभी जनपदों के खेल शिक्षकों को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर टीम कोच वेद कुमारी, टीम मैनेजर सुनील कुमार तथा विभिन्न जनपदों के खेल शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीआईओएस ने किया सम्मानित
जिला विद्यालय निरीक्षक सर्वदानंद ने मंडलीय शतरंज प्रतियोगिता में तीन स्वर्ण पदक जीतने वाले बहराइच के खिलाड़ियों को सम्मानित किया। उन्होंने खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि यह उपलब्धि जिले के लिए गौरव की बात है। डीआईओएस ने खिलाड़ियों को प्रदेशीय प्रतियोगिता में भी बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed