{"_id":"6a70dfe4b6253aedc30b13d0","slug":"rise-in-the-number-of-patients-with-seasonal-illnesses-bahraich-news-c-98-1-slko1009-154416-2026-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: मौसम जनित बीमारियों के मरीजों की बढ़ी संख्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: मौसम जनित बीमारियों के मरीजों की बढ़ी संख्या
विज्ञापन
बहराइच मेडिकल कॉलेज में ओपीडी के बाहर लगी मरीज व तीमारदारों की भीड़।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। तराई में बदलते मौसम का असर लोगों की सेहत पर साफ दिख रहा है। मौसम के उतार-चढ़ाव से मौसमी बीमारियों के मरीज तेजी से बढ़े हैं। सोमवार को मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में मरीजों की लंबी कतारें दिखीं।
दोपहर 12 बजे तक 1840 मरीजों का पंजीकरण हुआ। अधिकतर मरीज पेट दर्द, उल्टी-दस्त, बुखार, सर्दी-जुकाम और त्वचा संबंधी समस्याओं के इलाज के लिए आए। वायरल फीवर और पेट दर्द के रोगियों की संख्या में इजाफा हुआ। चिकित्सकों ने जांच कर आवश्यक दवाएं दीं और जरूरत पड़ने पर जांचें भी कराईं। मेडिसिन, हड्डी रोग और त्वचा रोग विभागों में सबसे अधिक भीड़ रही। अधिक मरीजों के कारण लोगों को चिकित्सकों के कक्ष के बाहर और बरामदों में इंतजार करना पड़ा। सीएचएस डॉ. एसके वर्मा ने बताया कि मौसम बदलाव से मौसमी बीमारियां बढ़ी हैं। उन्होंने साफ-सफाई, पर्याप्त पानी, ताजा भोजन और स्वास्थ्य समस्या पर तुरंत चिकित्सक से सलाह की अपील की।
मरीजों की अधिक संख्या के कारण उन्हें घंटों इंतजार करना पड़ा। बेड़नापुर से आए पतिराम को पर्चा बनवाने के बाद चिकित्सक को दिखाने में दो घंटे लगे।