फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Wife and daughter crushed to death by truck; businessman injured.

Bahraich News: ट्रक से कुचलकर पत्नी-बेटी की मौत, कारोबारी घायल

Tue, 04 Aug 2026 12:17 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 04 Aug 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
Wife and daughter crushed to death by truck; businessman injured.
हादसे में जख्मी कारोबारी व जान गंवाने वाली पत्नी और बेटी।
नानपारा। मटेरा के जंगलीनाथ मंदिर में सावन के पहले सोमवार को जलाभिषेक कर परिवार के साथ लौट रहे कारोबारी की बाइक श्रावस्ती किसान सहकारी चीनी मिल के पास तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आ गई। हादसे में ट्रक से कुचलकर कारोबारी की पत्नी व बेटी की मौत हो गई, जबकि वह गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए जांच शुरू की है।
विज्ञापन


नानपारा के चौक बाजार निवासी भोला सरकार (45) पत्नी सुमित्रा (40) और बेटी गहना (17) के साथ मटेरा स्थित पांडव कालीन जंगलीनाथ मंदिर में जलाभिषेक करने गए थे। परिजनों के अनुसार, मंदिर में अधिक भीड़ होने की आशंका के चलते तीनों लोग रविवार रात में ही मंदिर क्षेत्र में पहुंच गए थे। सोमवार तड़के पूजा-अर्चना और जलाभिषेक करने के बाद बाइक से घर लौट रहे थे।
विज्ञापन

नानपारा-बहराइच मार्ग पर टोल प्लाजा के पास कुछ देर रुकने के बाद करीब पांच बजे वे नानपारा की ओर रवाना हुए। इसी दौरान टोल प्लाजा और श्रावस्ती किसान सहकारी चीनी मिल के बीच पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक से बाइक में टक्कर लग गई। टक्कर तेज थी कि तीनों लोग सड़क पर गिर गए और ट्रक सुमित्रा व गहना को रौंदते हुए निकल गया। इससे मां-बेटी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि भोला घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा और मां-बेटी के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। प्रभारी निरीक्षक राजनाथ सिंह ने बताया कि आसपास के लोगों से घटना के बारे में जानकारी जुटाने के साथ ही दुर्घटना करने वाले ट्रक और उसके चालक की तलाश की जा रही है। उन्होंने बताया कि हादसे के समय बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं पहन रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

चौक बाजार में दुकान चलाते हैं भोला

भोला सरकार मूल रूप से बंगाली परिवार से हैं। उनके पिता कई वर्ष पहले पश्चिम बंगाल से आकर नानपारा में बस गए थे। पिता बंगाली चिकित्सक के रूप में लोगों का उपचार करते थे। वहीं भोला सरकार नानपारा के चौक बाजार में जूता-चप्पल की दुकान चलाते हैं। सड़क हादसे में पत्नी और बेटी की मौत के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। साथी कारोबारियों में भी शोक की लहर है।

अब परिवार में रह गए दो बेटे

भोला सरकार का परिवार छोटा था। परिवार में पत्नी सुमित्रा, दो बेटे और बेटी गहना शामिल थीं। सोमवार सुबह सड़क हादसे में पत्नी और बेटी की मौत के बाद परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं। अब भोला सरकार के परिवार में उनके दो बेटे ही बचे हैं। मां और बहन को एक साथ खोने के बाद दोनों बेटों का भी रो-रोकर बुरा हाल है।

हादसे में जख्मी कारोबारी व जान गंवाने वाली पत्नी और बेटी।

हादसे में जख्मी कारोबारी व जान गंवाने वाली पत्नी और बेटी।

हादसे में जख्मी कारोबारी व जान गंवाने वाली पत्नी और बेटी।

हादसे में जख्मी कारोबारी व जान गंवाने वाली पत्नी और बेटी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed