फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Child drowns in rainwater-filled pit

Bahraich News: बारिश के पानी से भरे गड्ढे में डूबकर बच्चे की मौत

Mon, 03 Aug 2026 11:58 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 03 Aug 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
Child drowns in rainwater-filled pit
मिहींपुरवा में तालाब में डूबकर बालक की मौत के बाद बिलखते परिजन। 
मिहींपुरवा। तहसील परिसर के समीप सड़क निर्माण के लिए खोदे गए गड्ढे में भरे बरसाती पानी में डूबने से छह वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। बच्चा रविवार की देर शाम खेलते समय गड्ढे में गिर गया था। सोमवार सुबह गड्ढे में भरे पानी में उसका शव उतराता मिला। पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन


धर्मापुर जलीहा गांव निवासी राधेश्याम तहसील परिसर में जलपान गृह संचालित करते हैं। उनका पुत्र बसंत कुमार (6) रविवार की शाम सड़क किनारे खेल रहा था। खेलते-खेलते वह सड़क निर्माण के लिए कुछ दिन पहले खोदे गए गड्ढे के पास पहुंच गया और संतुलन बिगड़ने से पानी में गिर गया। अनुमान लगाया जा रहा है कि गड्ढे में पानी अधिक होने के कारण वह बाहर नहीं निकल सका और डूब गया।
विज्ञापन


बालक के घर न पहुंचने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। परिजनों ने संभावित स्थानों पर खोजबीन की, लेकिन अंधेरा होने के कारण उसका कोई पता नहीं चल सका। सोमवार सुबह दोबारा तलाश शुरू की गई तो गड्ढे में भरे पानी में बसंत का शव उतराता दिखा। इस पर परिजन बिलख उठे।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। सूचना पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने शव को गड्ढे से बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। थाना प्रभारी ब्रह्मा गोंड ने बताया कि बालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed