{"_id":"6a70df9aec5e8e01350636f3","slug":"scst-commission-member-conducts-review-hears-grievances-bahraich-news-c-98-1-slko1007-154385-2026-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: एससी-एसटी आयोग के सदस्य ने की समीक्षा, सुनीं शिकायतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: एससी-एसटी आयोग के सदस्य ने की समीक्षा, सुनीं शिकायतें
विज्ञापन
बहराइच मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण करते अनुसूचित जाति / जन जाति के सदस्य रमेश चंद्र।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति आयोग के सदस्य रमेश चंद्र कुंडे की अध्यक्षता में विभागीय समीक्षा बैठक और जनसुनवाई आयोजित की गई। आयोग सदस्य ने एससी-एसटी वर्ग के कल्याण के लिए संचालित योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली और अधिकारियों को पात्र लोगों तक योजनाओं का लाभ समय से पहुंचाने की बात कही।
बैठक में समाज कल्याण, शिक्षा, स्वास्थ्य, पंचायती राज, आवास, पेयजल और अन्य विभागों की योजनाओं की समीक्षा की गई। आयोग सदस्य ने कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को लंबित प्रकरणों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करने और पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से जोड़ने की बात कही।
बैठक के बाद जनसुनवाई में एससी-एसटी वर्ग के लोगों ने उत्पीड़न, सामाजिक सुरक्षा, आवास, पेंशन और अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित शिकायतें रखीं। आयोग के सदस्य ने लोगों की समस्याएं सुनीं और संबंधित विभाग के अधिकारियों से मामलों की जानकारी ली। उन्होंने प्रत्येक प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर निर्धारित समयसीमा में आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।
विज्ञापन
आयोग के सदस्य ने कहा कि कमजोर और वंचित वर्गों को न्याय दिलाना तथा उन्हें शासन की योजनाओं का पूरा लाभ उपलब्ध कराना प्रशासन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी सुनील कुमार धनवंता, मुख्य राजस्व अधिकारी सौरभ दुबे समेत शिक्षा, स्वास्थ्य, समाज कल्याण, पंचायती राज, जल निगम, डूडा और अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
नगर पालिका और मेडिकल कॉलेज का किया निरीक्षण
बहराइच। अनुसूचित जाति/जनजाति आयोग के सदस्य रमेश चंद्र कुंदे ने सोमवार को दोपहर बाद नगर पालिका परिषद कार्यालय और महाराजा सुहेलदेव राज्य चिकित्सा महाविद्यालय का निरीक्षण किया। नगर पालिका में उन्होंने जनकल्याणकारी योजनाओं, स्वच्छता व्यवस्था और जनसुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने पात्रों तक योजनाओं का लाभ पारदर्शी व समयबद्ध ढंग से पहुंचाने के निर्देश दिए। इसके बाद महर्षि बालार्क चिकित्सालय में आपातकालीन, आईसीयू, चिल्ड्रेन वार्ड, एनआरसी, रेडियोलॉजी, एक्सरे व सीटी स्कैन कक्ष और पीआईसीयू का निरीक्षण किया। उन्होंने मरीजों से सुविधाओं की जानकारी ली और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के अधिकारियों को निर्देश दिए। इस मौके पर सीएमएस डॉ. एसके वर्मा, डॉ. रिजवान आदि उपस्थित रहे।