{"_id":"6a84a0b3e9835bc0880b057c","slug":"benefits-will-be-provided-for-services-rendered-during-the-covid-19-period-bahraich-news-c-98-1-bhr1029-155321-2026-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: कोरोना काल में दी सेवाओं का मिलेगा लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: कोरोना काल में दी सेवाओं का मिलेगा लाभ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। कोरोना काल में अस्थायी रूप से अपनी सेवाएं देने वाले चिकित्साकर्मियों के साथ ही चतुर्थ श्रेणी कर्मियों को अब स्थायी रूप से समायोजित किया जाएगा। इसके लिए शासन से निर्देश मिलने के बाद सीएमओ कार्यालय में तैयारियां तेज कर दी गई हैं। कोरोना काल में सौ कर्मियों से तीन माह तक सेवाएं लेने के बाद इन्हें हटा दिया गया था। इसके बाद से ही अस्थाई कोरोना कर्मी स्थाई नियुक्ति की मांग कर रहे थे। समायोजन की घोषणा से इन कर्मियों में काफी हर्ष है।
वर्ष 2020-21 में कोरोना मरीजों की संख्या में वृद्धि होने व स्वास्थ्य कर्मियों की संख्या कम होने पर स्वास्थ्य विभाग ने वार्ड ब्वॉय, स्टॉफ नर्स, कंप्यूटर ऑपरेटर, लैब टेक्नीशियन व चिकित्सकों की अस्थायी नियुक्ति की थी। इन कर्मियों को स्वास्थ्य विभाग ने कोविड वार्ड, आइसोलेशन सेंटर व टीकाकरण केंद्रों में तैनात किया था। तीन माह तक इनकी सेवाएं लेने के बाद विभाग ने इन्हें कार्यमुक्त कर दिया था।
पद मुक्त होने व कोरोना संक्रमण समाप्त होने के बाद से यह कर्मी स्थाई तैनाती की मांग कर रहे थे। लगभग पांच वर्षों के बाद शासन से इनके समायोजन को मंजूरी दी गई है। शासन से मंजूरी मिलने के बाद कोरोना काल में अस्थायी रूप से कार्य कर चुके कर्मियों की शैक्षिक योग्यता, अनुभव प्रमाण पत्र व कार्य की रिपोर्ट के आधार पर वह जिस पद के योग्य होंगे। उस पद पर कर्मियों की तैनाती की जाएगी। सीएमओ डॉ. संजय कुमार शर्मा ने बताया कि पात्र कर्मियों की सूची बनाकर शीघ्र ही रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी।