फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Bhim Army protests against the lathi-charge on students.

Bahraich News: छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में भीम आर्मी का प्रदर्शन

Sun, 26 Jul 2026 01:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Sun, 26 Jul 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
Bhim Army protests against the lathi-charge on students.
प्रदर्शन करते भीम आर्मी व आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ता।  -संवाद
बहराइच। दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रतियोगी परीक्षा अभ्यर्थियों पर हुए कथित लाठीचार्ज के विरोध में शनिवार को भीम आर्मी भारत एकता मिशन और आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शहर में विरोध-प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने अंबेडकर पार्क से कलेक्ट्रेट तक मार्च निकालकर राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन मजिस्ट्रेट को सौंपा।
विज्ञापन



प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि देशभर में लगातार पेपर लीक, भर्ती घोटालों और परीक्षा प्रणाली में अनियमितताओं के कारण लाखों युवाओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है। उनका कहना था कि 20 जुलाई 2026 को नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे प्रतियोगी परीक्षा अभ्यर्थियों पर पुलिस द्वारा लाठीचार्ज किया गया, जो लोकतांत्रिक अधिकारों का उल्लंघन है।
विज्ञापन



ज्ञापन में लाठीचार्ज की उच्चस्तरीय एवं निष्पक्ष जांच कराने, दोषी पुलिस अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई करने तथा प्रदर्शनकारी छात्रों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने के साथ ही पेपर लीक और भर्ती घोटालों में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई किए जाने की मांग की गई। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि युवाओं के भविष्य के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ स्वीकार नहीं किया जाएगा और सरकार को उनकी मांगों पर शीघ्र निर्णय लेना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed