{"_id":"6a65166dbd27400dd701d3f8","slug":"encroachment-on-the-path-demolished-using-a-bulldozer-bahraich-news-c-98-1-bhr1003-153847-2026-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: बुलडोजर से ढहाया गया रास्ते का अतिक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: बुलडोजर से ढहाया गया रास्ते का अतिक्रमण
Sun, 26 Jul 2026 01:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Sun, 26 Jul 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिहींपुरवा। भगवानपुर कुर्मियाना गांव में सार्वजनिक मार्ग पर किए गए अतिक्रमण को राजस्व विभाग ने हटाकर सरकारी भूमि को कब्जामुक्त करा दिया। क्षेत्रीय भाजपा विधायक सरोज सोनकर के हस्तक्षेप के बाद प्रशासन ने अभियान चलाकर अवैध निर्माण हटवा दिया।
ग्रामीणों के अनुसार, गांव निवासी सैयद और मुमताज पर सार्वजनिक रास्ते पर निर्माण कर कब्जा करने का आरोप था, जिससे आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया था। इस संबंध में ग्रामीण मुकुल मिश्रा ने एसडीएम से शिकायत कर सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग की थी।
शिकायत की जांच के बाद राजस्व विभाग ने उत्तर प्रदेश राजस्व संहिता की धारा-67 के तहत दोनों कब्जाधारकों के विरुद्ध बेदखली का आदेश जारी किया था। मामला तहसीलदार न्यायालय से होते हुए देवीपाटन मंडलायुक्त न्यायालय तक पहुंचा, जहां से भी सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के आदेश दिए गए।
विज्ञापन
मामला क्षेत्रीय भाजपा विधायक सरोज सोनकर के संज्ञान में पहुंचने पर उन्होंने प्रशासन को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद राजस्व विभाग की टीम ने शनिवार को मौके पर पहुंचकर अवैध निर्माण हटाया और सार्वजनिक मार्ग को पूरी तरह अतिक्रमण मुक्त करा दिया।