सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Community feasts held on 'Bada Mangal'; chants of 'Pavan-sut' (Son of the Wind God) resounded.

Bahraich News: बड़े मंगल पर लगे भंडारे, गूंजे पवनसुत के जयकारे

Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
Community feasts held on 'Bada Mangal'; chants of 'Pavan-sut' (Son of the Wind God) resounded.
बहराइच नगर पालिका के गेट पर बड़ा मंगल पर प्रसाद वितरित करतीं नगर पालिका अध्यक्ष व अन्य।
विज्ञापन
बहराइच। ज्येष्ठ माह के अंतिम बड़े मंगलवार पर पूरा जिला बजरंगबली की भक्ति में सराबोर नजर आया। शहर से लेकर सीमावर्ती कस्बों और ग्रामीण इलाकों तक हनुमान मंदिरों में सुबह से श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं। सुंदरकांड पाठ, हनुमान चालीसा, भजन-कीर्तन और विशेष आरती के साथ जगह-जगह विशाल भंडारों एवं शरबत वितरण का आयोजन हुआ। दिनभर जय श्रीराम और जय बजरंगबली के जयघोष से वातावरण भक्तिमय बना रहा।



शहर के हनुमान मंदिरों, सिविल लाइन, अस्पताल चौराहा, पानी टंकी चौराहा, छावनी बाजार, छोटी बाजार, चौक पर सामाजिक संगठनों व श्रद्धालुओं ने पूड़ी-सब्जी, छोला-चावल, हलवा, बूंदी, शरबत एवं फल का प्रसाद वितरित किया। श्रद्धालुओं ने हनुमान जी के दर्शन कर परिवार की सुख-समृद्धि और प्रदेश की खुशहाली की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रुपईडीहा नगर पंचायत में सेंट्रल बैंक चौराहे पर तुलसी साहू, नारायण जायसवाल एवं सनी के सहयोग से सुंदरकांड पाठ और आरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया। साकेत नगर में भी श्रद्धालुओं ने सामूहिक सुंदरकांड का आयोजन किया। स्टेशन रोड पर हलवे का प्रसाद वितरित किया गया, जबकि बाल स्वरूप हनुमान मंदिर में राष्ट्रीय हिन्दू वाहिनी संघ के तत्वावधान में सुंदरकांड पाठ एवं आरती के बाद बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। संतोषी माता मंदिर और मालगोदाम रोड स्थित हनुमान मंदिर पर भी शरबत व प्रसाद वितरण पूरे दिन चलता रहा।
विज्ञापन


बाबागंज, जमोग और बाबाकुटी क्षेत्र में चौरी कुटिया मंदिर, बाबा परमहंस कुटी मंदिर एवं भैरवनाथ मंदिर सहित कई धार्मिक स्थलों पर विशेष पूजा-अर्चना, सुंदरकांड पाठ और भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ। भंडारों में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर सामाजिक समरसता का संदेश दिया।
खैरीघाट के बेहड़ा स्थित अटल चौराहा पर थाना खैरीघाट पुलिस परिवार की ओर से आयोजित विशाल भंडारा आकर्षण का केंद्र रहा। थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह स्वयं श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित करते नजर आए, जबकि पुलिस कर्मियों ने भीषण गर्मी में राहगीरों को शीतल जल उपलब्ध कराकर सेवा भाव की मिसाल पेश की। ग्राम प्रधान अंबरपुर कमला प्रसाद वर्मा एवं अन्य सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी भंडारे का आयोजन किया।
रिसिया नगर के इंदिरा नगर स्थित हनुमान मंदिर, दूरसंचार कार्यालय के निकट और स्टेशन चौराहे पर पूजा-अर्चना के बाद प्रसाद वितरण हुआ। कहीं पूड़ी-सब्जी तो कहीं चावल-छोला का प्रसाद श्रद्धालुओं को वितरित किया गया।
सुजौली के चहलवा ग्राम पंचायत स्थित चमन चौराहा पर ग्रामीणों ने भगवान हनुमान की पूजा-अर्चना के बाद विशाल प्रसाद एवं शरबत वितरण कार्यक्रम आयोजित किया। सैकड़ों श्रद्धालुओं और राहगीरों ने प्रसाद ग्रहण कर आयोजकों की सराहना की।

नवाबगंज कस्बे के हनुमान मंदिर, शिवशंकर धर्मशाला और काली मंदिर में भी विशेष पूजा के साथ भंडारे आयोजित हुए। वहीं सर्राफा व्यवसायी रंजीत गुप्ता के आवास पर आयोजित भंडारे में बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed