{"_id":"6a3adde9453757c6dc015bab","slug":"married-a-teenage-girl-held-her-captive-and-beat-her-for-15-days-bahraich-news-c-98-1-bhr1024-151863-2026-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: किशोरी से किया विवाह, 15 दिनाें तक बंधक बनाकर पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: किशोरी से किया विवाह, 15 दिनाें तक बंधक बनाकर पीटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बहराइच। सुजौली इलाके की 16 वर्षीय किशोरी से विवाह करने के बाद पति ने 15 दिन तक घर में बंधक बनाकर पीटा। पति के चंगुल से किसी तरह निकलकर सोमवार शाम थाने पहुंची पीड़िता ने आपबीती सुनाई, जिसके बाद पुलिस ने पिता और पति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली। मंगलवार को पुलिस किशोरी को न्यायिक बयान के लिए वन स्टॉप सेंटर लेकर पहुंची तो वहां वह बेहोश हो गई। इस पर आनन-फानन उसे मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया है।
पीड़िता के अनुसार, उसने कम उम्र में शादी का विरोध किया था, लेकिन पिता ने उसकी बात अनसुनी कर बीते 24 मई 2026 को लखीमपुर खीरी के चकलुआ गांव निवासी उससे दो गुने से अधिक उम्र के पप्पू के साथ जबरन विवाह करा दिया। ससुराल पहुंचने के बाद पति ने उसके साथ शारीरिक और मानसिक अत्याचार शुरू कर दिया। विरोध करने पर उसकी पिटाई की। किशोरी ने मायके जाने की बात कही तो उसे पति ने घर में ही बंधक बना लिया और करीब 15 दिनों तक प्रताड़ित करता रहा।
किशोरी किसी तरह सोमवार शाम को ससुराल से निकलकर मायके पहुंची और परिजनों को आपबीती सुनाई, लेकिन परिवार के लोग उसे ही दोषी ठहराने लगे। इस पर किशोरी रात में ही सीधे सुजौली थाने पहुंच गई और पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी। प्रभारी निरीक्षक प्रकाश चंद्र शर्मा ने बताया कि किशोरी की तहरीर पर उसके पिता और पति के खिलाफ बाल विवाह, उत्पीड़न, बंधक बनाने आदि के मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
मंगलवार को पुलिस पीड़िता को किशोर न्याय बोर्ड के सामने बयान के लिए लेकर वन स्टॉप सेंटर जिला मुख्यालय पहुंची। इसी दौरान किशोरी अचानक बेहोश हो गई। महिला पुलिस कर्मियों ने तत्काल उसे मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों की निगरानी में इलाज जारी है।
पीड़िता से मिले सीडब्ल्यूसी अध्यक्ष
उधर मामले की जानकारी मिलने पर बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) के अध्यक्ष सतीश कुमार श्रीवास्तव मेडिकल कॉलेज पहुंचे और पीड़िता का हालचाल लिया। उन्होंने अस्पताल प्रशासन को समुचित इलाज, आवश्यक चिकित्सीय जांच, अल्ट्रासाउंड तथा भोजन की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही थाना प्रभारी से दर्ज प्राथमिकी की जानकारी लेकर मामले में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करने के लिए कहा।