सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Substandard coaching centre and library sealed

Bahraich News: मानकविहीन कोचिंग सेंटर व लाइब्रेरी सील

Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
Substandard coaching centre and library sealed
बहराइच के सिविल लाइन में कोचिंग सेंटर का निरीक्षण करते अ​धिकारी।
विज्ञापन
बहराइच। लखनऊ के अलीगंज स्थित कोचिंग संस्थान में हुए भीषण अग्निकांड के बाद बहराइच प्रशासन भी सतर्क हो गया है। छात्र सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाले मानकविहीन कोचिंग संस्थानों पर मंगलवार से प्रशासन का हंटर चला। नगर मजिस्ट्रेट, डीआईओएस और सीएफओ की संयुक्त टीम ने जांच अभियान शुरू कर एक कोचिंग सेंटर व एक लाइब्रेरी को सील कर दिया।


जिले में 40 से अधिक कोचिंग संचालित हैं, लेकिन डीआईओएस कार्यालय में केवल 21 का ही पंजीकरण है। हैरान करने वाली बात यह कि एक भी संचालक के पास अग्निशमन विभाग का एनओसी नहीं है और न ही अग्निशमन यंत्र लगे हैं। मोटी फीस वसूलने वाले संचालकों को छात्रों की सुरक्षा की परवाह तक नहीं है। लखनऊ के अग्निकांड में 15 बच्चों की मौत के बाद भी बहराइच के कोचिंग संस्थान संचालक सबक नहीं ले रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि, मंगलवार से नगर मजिस्ट्रेट राजेश प्रसाद, डीआईओएस सर्वादानंद व सीएफओ विशाल गोंड ने संयुक्त रूप से जांच अभियान की शुरुआत की है। इस दौरान टीम ने मानकों की धज्जियां उड़ाते हुए संचालित कोटा क्लासेस व एक लाइब्रेरी को सील करते हुए संचालकों को नियमों के विपरीत पुन: संस्थान चलाने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है। डीआईओएस ने बताया कि अभियान बुधवार को भी जारी रहेगा।
विज्ञापन


इन कोचिंग सेंटरों पर कब गिरेगी गाज
जिला प्रशासन ने मंगलवार से कोचिंग सेंटरों और लाइब्रेरी के खिलाफ अभियान शुरू करते हुए मानकों की अनदेखी करने वाले कोचिंग सेंटर कोटा क्लासेस और एक लाइब्रेरी को सील कर दिया, लेकिन कार्रवाई के बाद भी शहर के कई हिस्सों में नियमों को दरकिनार कर कोचिंग सेंटर और लाइब्रेरी संचालित हैं। बेसमेंट और ऊपरी मंजिलों पर बिना पर्याप्त अग्नि सुरक्षा और आपातकालीन निकासी व्यवस्था के सैकड़ों छात्र-छात्राओं की जान जोखिम में है।
बेसमेंट में संचालित अमेरिकन कोचिंग सेंटर
शहर के महाराज सिंह इंटर कालेज के सामने मानकों को दरकिनार कर बेसमेंट में अमेरिकन कोचिंग सेंटर का संचालन किया जा रहा है। यहां आग से बचाव को लेकर कोई भी व्यवस्था नहीं है, जबकि कोचिंग सेंटर शहर के पॉश इलाके में संचालित है।
सेकेंड फ्लोर पर चल रही मंगलम लाइब्रेरी
शहर के मुख्य मार्ग पर स्थित इंदिरा स्टेडियम के समीप मंगलम लाइब्रेरी एक भवन के दूसरे फ्लोर पर संचालित हो रही है। लाइब्रेरी में आने-जाने के लिए निकासी का महज एक ही रास्ता है। लाइब्रेरी में कहीं भी अग्निकांड से बचाव के लिए कोई व्यवस्था नहीं है।
बेसमेंट में संचालित हो रही लाइब्रेरी
शहर के सिविल लाइन क्षेत्र स्थित एलआरपी कॉलोनी के समीप बेसमेंट में भी लाइब्रेरी संचालित हो रही है। इस लाइब्रेरी में छह बैच संचालित किए जाते है, लेकिन यहां भी मानकों की जमकर धज्जियां उड़ाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed