सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Elephants wreak havoc, destroy farmer's hut, eat grain

Bahraich News: हाथियों का उत्पात, उजाड़ दी किसान की झोपड़ी, खा गए अनाज

Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 13 May 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
Elephants wreak havoc, destroy farmer's hut, eat grain
रामपुर रेतिया में हाथी के उत्पात में क्षतिग्रस्त झोपड़ी। - फोटो : रामपुर रेतिया में हाथी के उत्पात में क्षतिग्रस्त झोपड़ी।
विज्ञापन
बिछिया। सुजौली के रामपुर रेतिया गांव में जंगल से निकलकर आए दो हाथियों ने सोमवार रात जमकर उत्पात मचाया। भोजन की तलाश में गांव में घुसे हाथियों ने एक किसान की फूस की झोपड़ी तहस-नहस कर दी और घर में रखा अनाज खा लिया। परिजनों ने किसी तरह भाग कर जान बचाई।
Trending Videos



रात करीब दो बजे गांव के लोग सो रहे थे तभी दो हाथी जंगल से निकलकर सीधे रामपुर रेतिया गांव आ धमके। हाथियों ने गांव निवासी खेमचंद्र के फूस और मिट्टी से बने कच्चे मकान पर धावा बोल दिया। हाथियों की चिंघाड़ और घर टूटने की आवाज सुनकर परिवार के लोग टटिया फाड़कर किसी तरह बाहर निकले और अपनी जान बचाई। पीड़ित परिवार के अनुसार हाथी घर की कोठार में रखा करीब चार क्विंटल गेहूं और धान खाने लगे। परिवार के लोग पड़ोसी के घर में छिपकर रातभर दहशत में रहे। हाथी करीब चार से पांच घंटे तक गांव में डटे रहे। सुबह करीब चार बजे ग्रामीणों ने एकजुट होकर शोर मचाया और पटाखे दागे, तब हाथी जंगल की ओर गए। घटना में करीब एक लाख का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, सुजौली के सुखड़ीपुरवा गांव में भी जंगली हाथी सोमवार रात चेन लिंक फेंसिंग तोड़ कर किसान सतराज के गन्ने के खेत में घुस गए और एक बीघा फसल बर्बाद कर दी। सूचना पर वन क्षेत्राधिकारी सुजौली रोहित ने बीट इंचार्ज अनिल कुमार को मौके पर भेजा। गोला-पटाखा दगाकर हाथियों को भगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed