सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Fire broke out in the barn, goods burned, cattle died

Bahraich News: मड़हे में आग लगी, सामान जला, मवेशी की हुई मौत

Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 11 Mar 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
Fire broke out in the barn, goods burned, cattle died
रामगांव थानाक्षेत्र में अ​ग्निकांड के दौरान जलता मड़हा। - फोटो : रामगांव थानाक्षेत्र में अ​ग्निकांड के दौरान जलता मड़हा।
विज्ञापन
रिसिया। ग्राम बढ़ईनपुरवा में सोमवार की रात फूस के छप्पर में आग लगने से गृहस्थी का सारा सामान जलकर राख हो गया। हादसे में दो मवेशी भी झुलस गए, जिनमें से एक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़िता ने पड़ोसी पर आग लगाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को नामजद तहरीर दी है।
Trending Videos

गांव निवासी मीना देवी ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उनका बड़ा पुत्र ओम प्रकाश साहू और गांव के ही उदय का दामाद सुनील लुधियाना में मजदूरी करते हैं। कुछ दिन पहले लुधियाना में ही दोनों के बीच विवाद हो गया था। सुनील ने इसकी जानकारी अपने ससुर उदय को दी, जिसके बाद उदय ने मड़हे में आग लगाने की धमकी दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मीना देवी के अनुसार सोमवार की रात उनके मड़हे में अचानक आग लग गई, जिससे वहां रखा पूरा घरेलू सामान जलकर राख हो गया। आग की चपेट में आने से एक पड़िया की मौत हो गई, जबकि एक भैंस गंभीर रूप से झुलस गई। पीड़िता का कहना है कि उन्हें पूरा संदेह है कि मड़हे में आग पड़ोसी ने ही लगाई है। रामगांव पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed