{"_id":"69b06bcd670fbaab3e07d82a","slug":"three-killed-two-injured-in-road-accidents-bahraich-news-c-98-1-bhr1024-145584-2026-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: सड़क हादसों में तीन की मौत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: सड़क हादसों में तीन की मौत, दो घायल
विज्ञापन
सड़क हादसे में घायल मुन्ना।
- फोटो : सड़क हादसे में घायल मुन्ना।
विज्ञापन
मिहींपुरवा। अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि छात्र समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घायल को गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।
मिहींपुरवा-पड़रिया मार्ग स्थित गोपिया कदम पुलिया के पास मंगलवार दोपहर में पुरैना गांव निवासी मुन्ना (18) इंटरमीडिएट की परीक्षा देकर बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही दूसरी बाइक से उसकी आमने-सामने टक्कर हो गई।
दूसरी बाइक पर करमोहना गांव निवासी बिरजू (40) और विजय (45) सवार थे, जो पारिवारिक कार्य से मिहींपुरवा बाजार की ओर आ रहे थे। टक्कर इतनी तेज थी कि तीनों लोग सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की मदद से सभी घायलों को सीएचसी मोतीपुर पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने बिरजू (40) को मृत घोषित कर दिया। वहीं, घायल मुन्ना और विजय का उपचार जारी है।
मोतीपुर थाने के प्रभारी निरीक्षक आनंद चौरसिया ने बताया कि घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। उधर नगर पंचायत मिहींपुरवा के परवानी-गौढ़ी मार्ग स्थित अटल चौक के पास सोमवार देर रात को परवानी गौढ़ी निवासी बबलू (22) अपनी बाइक से किसी काम से मिहींपुरवा बाजार जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे ई रिक्शा से बाइक टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक के परखचे उड़ गए और बबलू गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। हादसे के बाद ई रिक्शा चालक वाहन छोड़कर मौके से भाग गया। आसपास के लोगों ने एंबुलेंस बुलवाकर बबलू को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोतीपुर पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक के भाई रमेश की तहरीर पर मोतीपुर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रभारी निरीक्षक आनंद चौरसिया ने बताया कि दोनों घटनाओं में बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए हुए थे। इसके चलते सिर में चोट लगने के कारण दोनाें की मौत होने का अनुमान है।
चार पहिया वाहन की चपेट में आकर गई जान
रामगांव थाना के बरदहा रेहुवा मंसूर गांव निवासी कृपाराम ने बताया कि उनके छोटे भाई रामूपाल (30) चार मार्च को किसी काम से बाइक से घर से निकले थे। जब वह पालीटेक्निक के पास पहुंचे, तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार चार पहिया वाहन की बाइक में टक्कर लग गई। इससे रामूपाल गंभीर रूप से घायल हो गए। उपचार के लिए उन्हें मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद हालत गंभीर देखते हुए उन्हें लखनऊ ट्राॅमा सेंटर रेफर कर दिया। लखनऊ में उपचार के दौरान उनकी हालत गंभीर बनी रही। मंगलवार को परिजन उन्हें वापस घर ला रहे थे, तभी रास्ते में उनकी मौत हो गई। घर पहुंचने के बाद परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।
Trending Videos