{"_id":"69b10bb7a6cf6b69340da562","slug":"video-bharaica-ma-rata-ka-athhara-ma-shakara-ka-talsha-ma-gava-ma-ghasa-tathaaa-pajara-ma-katha-2026-03-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"बहराइच में रात के अंधेरे में शिकार की तलाश में गांव में घुसा तेंदुआ पिंजरे में कैद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहराइच में रात के अंधेरे में शिकार की तलाश में गांव में घुसा तेंदुआ पिंजरे में कैद
यूपी के बहराइच में कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग के निशानगाड़ा रेंज अंतर्गत ग्राम पंचायत कारीकोट के आजमगढ़ पुरवा में चार दिन पहले सात साल के मासूम को जान से मारने व भट्टा बरगद पुरवा में 20 साल के युवक को घायल करने वाला तेंदुआ आखिरकार वन विभाग के पिंजरे में कैद हो गया। निशानगाड़ा रेंज के रेंजर सुरेंद्र श्रीवास्तव ने रविवार की दोपहर को आजमगढ़ पुरवा गांव निवासी जसवंत के खेत व भट्टा बरगद पुरवा गांव में पिंजरा लगाया था। दो दिन तक चकमा देने के बाद तीसरे दिन मंगलवार की रात 11 बजे रात के अंधेरे में शिकार की तलाश में भट्टा बरगद पुरवा गांव में घुसा तेंदुआ पिंजरे में कैद हो गया। इसके कैद होते ही ग्रामीणों की भारी भीड़ उसे देखने के लिए एकत्रित हो गई। वन विभाग की टीम ने आनन-फानन में उसे ट्रैक्टर ट्राली पर लादकर रेंज कार्यालय निशानगाड़ा पहुंचा दिया। वहीं तेंदुए के पकड़े जाने से गांव के लोगों ने राहत की सांस ली है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।