सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Harikesh wants to become a doctor, Sajal wants to become an administrative officer.

Bahraich News: हरिकेश डॉक्टर, सजल बनना चाहती हैं प्रशासनिक अफसर

Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 24 Apr 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
Harikesh wants to become a doctor, Sajal wants to become an administrative officer.
यूपी बोर्ड हाईस्कूल में 95 प्रतिशत अंक पाकर जिला टॉपर रहीं सजल श्रीवास्तव को मिठाई ​खिलाते उनके - फोटो : यूपी बोर्ड हाईस्कूल में 95 प्रतिशत अंक पाकर जिला टॉपर रहीं सजल श्रीवास्तव को मिठाई ​खिलाते उनके पिता।
विज्ञापन
बहराइच। यूपी बोर्ड के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम घोषित होते ही बृहस्पतिवार को शहर में उत्साह का माहौल दिखा। सड़कों पर छात्र-छात्राओं की खुशी साफ झलक रही थी कहीं विद्यालयों में सम्मान समारोह आयोजित हुए तो कहीं छात्र मंदिरों में प्रसाद चढ़ाने पहुंचे।
Trending Videos


इस अवसर पर दोनों कक्षाओं के मेधावियों से उनके भविष्य की योजनाओं को लेकर बातचीत की गई। इंटरमीडिएट परीक्षा में जिले में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले हरिकेश शर्मा ने बताया कि उनका लक्ष्य डॉक्टर बनकर देश की सेवा करना है। उन्होंने कहा कि वह नीट परीक्षा की तैयारी में जुटे हैं। उनके अनुसार, पीड़ित मानवता की सेवा करना सबसे बड़ा धर्म है और जरूरतमंदों की मदद करने से जो संतुष्टि मिलती है, वह किसी अन्य कार्य में नहीं मिलती।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं हाईस्कूल की जिला टॉपर सजल श्रीवास्तव ने बताया कि वह प्रशासनिक अधिकारी बनकर समाज के जरूरतमंद लोगों की मदद करना चाहती हैं। उनका कहना है कि प्रशासनिक सेवा के माध्यम से वह लोगों की स्थिति सुधारने में अधिक प्रभावी भूमिका निभा सकती हैं।

दोनों मेधावियों ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और गुरुजनों को दिया। साथ ही युवा पीढ़ी को संदेश दिया कि अनुशासन, परिश्रम और दृढ़ संकल्प के साथ लक्ष्य की ओर बढ़ने से सफलता अवश्य मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed