{"_id":"69eb4bd67003d8fb44067c84","slug":"video-bharaica-ma-paugdha-para-ca-tathaaa-vana-vabhaga-na-sabhal-maraca-2026-04-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"बहराइच में पेड़ पर चढ़ा तेंदुआ, वन विभाग ने संभाला मोर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहराइच में पेड़ पर चढ़ा तेंदुआ, वन विभाग ने संभाला मोर्चा
यूपी के बहराइच में कतर्नियाघाट वन्यजीव क्षेत्र के मोतीपुर वन रेंज के वनघुसरी बीट में शुक्रवार दोपहर उस समय अफरा तफरी की स्थिति बन गयी, जब रामपुर जाने वाले मार्ग के किनारे एक खेत में लगे पेड़ पर तेंदुआ चढ़ गया। तेंदुए के पेड़ पर चढ़े होने की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई।
सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम पिछले तीन घंटे से मौके पर डटी हुई है। टीम का पहला प्रयास भीड़ को सुरक्षित दूरी पर हटाने का है, ताकि तेंदुए को किसी प्रकार का खतरा न हो और उसे सुरक्षित तरीके से जंगल की ओर भेजा जा सके।
डीएफओ अपूर्व दीक्षित के अनुसार, तेंदुआ संभवतः भटककर आबादी के करीब पहुंच गया है। उसे बिना नुकसान पहुंचाए रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ने की तैयारी की जा रही है।
वन विभाग ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे मौके से दूर रहें और किसी भी प्रकार की अफवाह या उकसावे में न आएं, जिससे रेस्क्यू ऑपरेशन में बाधा न पहुंचे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।