फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Leopard attacks farmer; companions save his life.

Bahraich News: किसान पर तेंदुए ने किया हमला, साथियों ने बचाई जान

Thu, 23 Jul 2026 12:19 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
Leopard attacks farmer; companions save his life.
तेंदुए के पगचिह्न व हमले में घायल किसान।
मिहींपुरवा। ककरहा वन रेंज के ग्राम गूढ़ के मजरा निबियागौढ़ी में मंगलवार रात खेत की रखवाली कर लौट रहे किसान पर तेंदुए ने हमला कर दिया। साथियों ने लाठी-डंडों की मदद से तेंदुए को खदेड़कर किसान की जान बचाई। घायल किसान का सीएचसी मिहींपुरवा में उपचार कराया गया।
विज्ञापन


गांव निवासी मायाराम (50) मंगलवार रात करीब 10 बजे राजाराम और एक अन्य ग्रामीण के साथ भिंडी के खेत की रखवाली करने गए थे। देर रात लौटते समय सड़क किनारे झाड़ियों में छिपे तेंदुए ने पीछे से उन पर हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से मायाराम गिर पड़े, लेकिन उन्होंने हिम्मत दिखाते हुए शोर मचाया और तेंदुए का सामना किया।
विज्ञापन


वहीं, साथ मौजूद दोनों किसानों ने लाठियों से हमला कर तेंदुए को जंगल की ओर भगाया। तेंदुए के हमले में मायाराम की जांघ में गहरे घाव हो गए। सूचना पर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और मयाराम को तत्काल सीएचसी मिहींपुरवा (मोतीपुर) ले गए। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और तेंदुए को पकड़ने की मांग की है। डीएफओ अपूर्व दीक्षित ने बताया कि टीम को गांव भेजकर गश्त बढ़ा दी गई है। ग्रामीणों को सजग किया गया है।

बहराइच में हाल में हुए तेंदुए के हमले

18 जुलाई, 2026: मुर्तिहा के ककरहा रेंज अंतर्गत लोधन पुरवा गांव घर के बरामदे में सो रहे श्रीराम यादव पर तेंदुए ने हमला किया, मौत।
13 जुलाई, 2026: जिले में तेंदुए ने अलग-अलग घटनाओं में सात लोगों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया।

26 जून, 2026: रामगांव थाना के हमीरपुर खैरटिया गांव में केले के खेत में काम कर रहीं सालामुन पर तेंदुए ने हमला किया। महिला को बचाने पहुंचे वन विभाग के वाचर समेत आठ लोग घायल हुए।
23 मई, 2026: कतर्नियाघाट क्षेत्र में घास काटने गई 14 वर्षीय किशोरी पर तेंदुए का हमला, गंभीर रूप से घायल।

21 मई, 2026: पंडित पुरवा गांव में खेत में काम कर रहे दंपती रामवती और रामेश्वर पर तेंदुए का हमला, दोनों ने संघर्ष कर अपनी जान बचाई।
9 जुलाई, 2025: कतर्नियाघाट में चारपाई पर सो रहे युवक पर तेंदुए ने हमला किया।

तेंदुए के हमले से बचने के उपाय

-सुबह-शाम और रात के समय अकेले जंगल या खेत की ओर न जाएं।
-झाड़ियों वाले क्षेत्र में विशेष सतर्कता बरतें।

छोटे बच्चों को घर के बाहर अकेला न छोड़ें और उन पर लगातार नजर रखें।
खेतों में काम करते समय समूह में जाएं तथा टॉर्च और डंडा साथ रखें।

तेंदुआ दिखाई दे तो उसके पास जाने या उसे घेरने का प्रयास न करें।
घर के आसपास पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था रखें और रात में दरवाजे-खिड़कियां बंद रखें।

पालतू पशुओं को खुले में न बांधें, उन्हें सुरक्षित बाड़े में रखें।

तेंदुए के पगचिह्न व हमले में घायल किसान।

तेंदुए के पगचिह्न व हमले में घायल किसान।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed