फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Saryu overflows, water enters fields; alert issued for 12 villages.

Bahraich News: उफनाई सरयू, खेतों में घुसा पानी, 12 गांवों में अलर्ट

Thu, 23 Jul 2026 12:30 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
Saryu overflows, water enters fields; alert issued for 12 villages.
सरयू का जलस्तर बढ़ने से खेतों में घुसा पानी।
बहराइच। जिले में सरयू नदी उफान पर आ गई है। बुधवार को तीनों बैरोजों से 2.73 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने के बाद नदी का जलस्तर एल्गिन ब्रिज पर खतरे के निशान से महज पांच सेंटीमीटर दूर है। वहीं नदी के उफनाने से महसी तहसील के निचले इलाकों के खेतों में बाढ़ का पानी भरने लगा है, जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई है और प्रशासन ने तटवर्ती करीब 12 गांवों में अलर्ट जारी कर दिया है।
विज्ञापन


तराई में बारिश थमने के बावजूद नेपाल के पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो रही वर्षा का असर अब सरयू नदी पर साफ दिखाई देने लगा है। चौधरी चरण सिंह गिरिजापुरी बैराज समेत अन्य दो बैराजों से बुधवार को 2.73 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने के बाद सरयू नदी तेजी से उफान पर आ गई है। नदी का जलस्तर करीब दो सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रहा है।
विज्ञापन



बढ़ते जलस्तर के चलते महसी तहसील के निचले इलाकों में बाढ़ का पानी फैलना शुरू हो गया है। तुरंतीपुरवा, जोगलापुरवा, मांझा, नई बस्ती गोलागंज, सिलौटा समेत दर्जनभर गांवों के आसपास खेत जलमग्न हो गए हैं। धान, गन्ना और अन्य फसलें पानी में डूबने लगी हैं, जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई है। हालांकि अभी पानी आबादी तक नहीं पहुंचा है, लेकिन ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उपजिलाधिकारी प्रकाश सिंह ने बताया कि तहसीलदार विकास कुमार और क्षेत्रीय लेखपालों की टीमें लगातार तटवर्ती गांवों का भ्रमण कर रही हैं। ग्रामीणों को सतर्क रहने और आवश्यकता पड़ने पर सुरक्षित स्थानों पर जाने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है।


बाढ़ से निपटने की सभी तैयारियां पूरी
उपजिलाधिकारी प्रकाश सिंह ने बताया कि संभावित बाढ़ से निपटने के लिए प्रशासन ने सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं। राहत एवं बचाव दलों को अलर्ट पर रखा गया है, संवेदनशील गांवों की निगरानी की जा रही है और जरूरत पड़ने पर तत्काल राहत सामग्री व नावों की व्यवस्था उपलब्ध कराई जाएगी।

सरयू का जलस्तर बढ़ने से खेतों में घुसा पानी।

सरयू का जलस्तर बढ़ने से खेतों में घुसा पानी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed