{"_id":"6a6195afbbe120627d086a8a","slug":"video-video-bta-na-kalhaugdha-sa-ma-ka-kata-dal-sabha-ghara-ma-haii-varathata-sa-thahal-parana-gava-aarapa-bta-harasata-ma-2026-07-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: बेटे ने कुल्हाड़ी से मां को काट डाला, सुबह घर में हुई वारदात से दहला पुरैना गांव, आरोपी बेटा हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: बेटे ने कुल्हाड़ी से मां को काट डाला, सुबह घर में हुई वारदात से दहला पुरैना गांव, आरोपी बेटा हिरासत में
विशेश्वरगंज (बहराइच)। मां की ममता का खौफनाक अंत बृहस्पतिवार सुबह उस समय हो गया, जब एक बेटे ने ही कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार कर अपनी मां की हत्या कर दी। थाना क्षेत्र के पुरैना गांव में हुई इस सनसनीखेज वारदात से पूरे इलाके में दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी बेटे को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी।
पुलिस के अनुसार ग्राम पंचायत पुरैना निवासी छैलू ने सुबह करीब सात बजे अपनी मां कन्या देवी (52) से पारिवारिक मामलों पर बातचीत शुरू की इसी दौरान आक्रोशित छैलू ने मां पर कुल्हाड़ी से कई वार किए। चीख पुकार सुनकर जब तक लोग दौड़ते तब तक कन्या देवी लहूलुहान होकर अचेत हो चुकी थीं। जब तक उन्हें अस्पताल ले जाने का इंतजाम होता उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मृतका के तीन बेटे संजय, राजू और छैलू हैं। प्रारंभिक जांच में हत्या का आरोप छैलू पर ही सामने आया है।
घटना की सूचना पर थानाध्यक्ष संदीप कुमार दूबे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल को सील कर साक्ष्य जुटाए और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस का कहना है कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है। हत्या के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।