{"_id":"6a611467f24db88a20091781","slug":"pedestal-fan-falls-on-mother-and-daughter-both-die-of-electrocution-bahraich-news-c-98-1-bhr1029-153625-2026-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: मां-बेटी पर गिरा फर्राटा पंखा, करंट लगने से दोनों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: मां-बेटी पर गिरा फर्राटा पंखा, करंट लगने से दोनों की मौत
विज्ञापन
करंट लगने से हुई मां-बेटी की मौत।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बौंडी। ऊंचगांव में बुधवार दोपहर में घर में चारपाई पर सो रही मां-बेटी पर अचानक चलता हुआ फर्राटा पंखा गिर पड़ा। इससे पंखे में दौड़ रहे करंट की चपेट में मां-बेटी आ गईं। परिजन उन्हें तत्काल सीएचसी रमपुरवा ले गए, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
गांव निवासी गुड्डी सिंह (38) अपनी बेटी प्रिया सिंह (7) के साथ घर में चारपाई पर सो रही थीं। गर्मी से राहत के लिए पास में फर्राटा पंखा लगा रखा था। इसी दौरान पंखा अचानक असंतुलित होकर उनके ऊपर गिर गया। पंखे में करंट उतरने के कारण मां-बेटी गंभीर रूप से झुलस गईं। चीख-पुकार सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और बिजली का कनेक्शन बंद कर दोनों को पंखे से अलग किया। गंभीर हालत में दोनों को रमपुरवा सीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार गंगवार ने बताया कि मामले की जांच कर रही है।
प्रेस में उतरे करंट से युवती झुलसी
चरदा। शिवदास गांव में मंगलवार देर शाम कपड़े प्रेस करते समय करंट लगने से रेनू सिंह गंभीर रूप से झुलस गईं। परिजनों ने उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चरदा में भर्ती कराया, जहां उनका उपचार जारी है। चिकित्सकों के अनुसार युवती की हालत फिलहाल स्थिर है।