सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Leopard, synonymous with terror, imprisoned in a cage

Bahraich News: दहशत का पर्याय बना तेंदुआ पिंजरे में कैद

Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 12 Mar 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
Leopard, synonymous with terror, imprisoned in a cage
आजमगढ़पुरवा में वन विभाग के पिंजरे में कैद तेंदुआ। - फोटो : आजमगढ़पुरवा में वन विभाग के पिंजरे में कैद तेंदुआ।
विज्ञापन
बिछिया। निशानगाड़ा रेंज के ग्राम आजमगढ़ पुरवा और भट्टा बरगद पुरवा में पिछले कई दिनों से दहशत का पर्याय बना तेंदुआ आखिरकार मंगलवार रात वन विभाग के पिंजरे में कैद हो गया। यह तेंदुआ लगातार चार दिनों से दस्तक दे रहा था।
Trending Videos


गिरफ्त में आया तेंदुआ आजमगढ़ पुरवा में दो दिन पूर्व घर के अंदर से बालिका को खींच ले गया था। उसका शव खेत में क्षत-विक्षत हालत में मिला था। वहीं, भट्टा बरगद पुरवा में युवक पर हमला कर तेंदुए ने उसे घायल कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन



इन दोनों घटनाओं के बाद से गांवों में भय का माहौल था। निशानगाड़ा रेंज के रेंजर सुरेंद्र श्रीवास्तव के नेतृत्व में रविवार दोपहर आजमगढ़ पुरवा निवासी जसवंत के खेत तथा भट्टा बरगद पुरवा गांव के पास पिंजरा लगाया गया था।

तेंदुए की दहशत से ग्रामीण रात होते ही घरों में दुबकने को मजबूर थे। वन विभाग की टीम लगातार तेंदुए को पकड़ने के प्रयास में जुटी थी। लगाए गए पिंजरे के आसपास तेंदुआ दो दिनों तक मंडराता रहा और टीम को चकमा देता रहा, लेकिन तीसरे दिन मंगलवार रात करीब 11 बजे शिकार की तलाश में भट्टा बरगद पुरवा गांव में घुसा तेंदुआ पिंजरे में कैद हो गया।

तेंदुए के पिंजरे में फंसते ही ग्रामीणों में हलचल मच गई और उसे देखने के लिए लोगों की भीड़ जुट गई। वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर सुरक्षा के बीच पिंजरे को ट्रैक्टर-ट्रॉली पर लादकर रात में ही रेंज कार्यालय निशानगाड़ा पहुंचाया। तेंदुए के पकड़े जाने के बाद आजमगढ़ पुरवा और भट्टा बरगद पुरवा गांव के लोगों ने राहत की सांस ली है।

डीएफओ अपूर्व दीक्षित ने बताया कि तीन डाक्टरों के पैनल से तेंदुए का चिकित्सीय परीक्षण कराया जाएगा। इसके बाद उच्चाधिकारियों के आदेश पर उसे सुरक्षित स्थान पर छोड़ा जाएगा। फिलहाल टीम आसपास के क्षेत्र में भी निगरानी बनाए हुए है, ताकि किसी अन्य वन्यजीव की गतिविधि होने पर तुरंत कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed