सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   The flames of the stoves began to dim, the heartbeats quickened.

Bahraich News: मंद पड़ने लगी चूल्हों की लौ मंद, धड़कनें तेज

Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 12 Mar 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
The flames of the stoves began to dim, the heartbeats quickened.
 विशेश्वरगंज में गैस सिलिंडर लेने के लिए लगी लाइन। - फोटो : विशेश्वरगंज में गैस सिलिंडर लेने के लिए लगी लाइन।
विज्ञापन
बहराइच। जिले में रसोई गैस की कमी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। कॉमर्शियल सिलिंडर पर रोक और घरेलू गैस की सीमित सप्लाई के चलते सबसे ज्यादा दिक्कत होटल संचालकों और कैटरिंग कारोबारियों को हो रही है। हालात ऐसे हो गए हैं कि कई स्थानों पर रसोई के चूल्हों की लौ भी मंद पड़ने लगी है। मंगलवार को भी जिले भर में गैस एजेंसियों के बाहर सिलिंडर लेने के लिए लोगों की भीड़ लगी रही।
Trending Videos


कैटरिंग व्यवसाय से जुड़े लोगों का कहना है कि शादियों और अन्य आयोजनों का सीजन होने के बावजूद गैस की किल्लत से काम प्रभावित हो रहा है। शहर के कैटरिंग व्यवसायी राजेश गुप्ता ने बताया कि कॉमर्शियल सिलिंडर की आपूर्ति रुकने से बड़े आयोजनों में खाना बनाना मुश्किल हो रहा है। उन्होंने कहा कि कई बार मजबूरी में दूसरे जिलों से सिलिंडर मंगवाने पड़ते हैं, जिससे खर्च भी बढ़ जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं एक अन्य कैटरिंग संचालक मो. सलीम का कहना है कि गैस की कमी के कारण कार्यक्रमों की तैयारी प्रभावित हो रही है। उन्होंने बताया कि एक बड़े आयोजन में कई सिलिंडर की जरूरत होती है, लेकिन पर्याप्त सिलिंडर नहीं मिल पाने से कामकाज बाधित हो रहा है। इससे व्यवसाय पर भी असर पड़ रहा है।

गैस की किल्लत से आम उपभोक्ता भी परेशान हैं। शहर निवासी सुनीता वर्मा ने बताया कि घरेलू गैस सिलिंडर लेने के लिए सुबह से एजेंसी पर लाइन लगानी पड़ रही है। कई बार घंटों इंतजार के बाद भी सिलेंडर नहीं मिल पाता। वहीं रामलाल यादव का कहना है कि गैस की अनियमित सप्लाई के कारण घर की रसोई चलाना मुश्किल हो रहा है।
जिले में आए सिर्फ दो ट्रक सिलिंडर
जिले में घरेलू एलपीजी गैस की किल्लत के बीच प्रशासन ने होटल, रेस्टोरेंट और ढाबा संचालकों को घरेलू सिलिंडर के उपयोग पर सख्त चेतावनी दी है। खाद्य सुरक्षा व पूर्ति विभाग ने एडवाइजरी जारी कर कहा है कि व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर घरेलू गैस का प्रयोग मिलने पर कड़ी कार्रवाई होगी। जिले में इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम की 71 एजेंसियां संचालित हैं, लेकिन बुधवार को भी सिर्फ दो ट्रक गैस सिलिंडर ही जिले में पहुंचा। गैस की आपूर्ति कम होने से बुधवार को भी कई उपभोक्ता गैस एजेंसियों के चक्कर काटते रहे और बिना सिलेंडर के वापस लौटना पड़ा।
होटल-ढाबों पर छापा
डीएम अक्षय त्रिपाठी के निर्देश पर बुधवार को खाद्य सुरक्षा और पूर्ति विभाग की संयुक्त टीम ने शहर में सघन अभियान चलाया। पांच खाद्य सुरक्षाधिकारियों और दस पूर्ति निरीक्षकों की टीम ने विभिन्न होटल, रेस्टोरेंट और ढाबों पर छापा मारा। इस दौरान किसी प्रतिष्ठान पर तत्काल कार्रवाई नहीं की गई, लेकिन सभी संचालकों को घरेलू गैस सिलिंडर का प्रयोग न करने की सख्त चेतावनी दी गई। अभिहित अधिकारी अमर सिंह वर्मा ने बताया कि फिलहाल सभी को चेतावनी देकर छोड़ा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed