{"_id":"69b235fe0b61786da90450ca","slug":"video-video-bharaica-ab-gaya-gava-ma-pajara-ma-katha-haaa-tathaaa-15-thana-sa-bna-haaa-tha-aataka-ka-parayaya-2026-03-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: बहराइच: अब गौड़िया गांव में पिंजरे में कैद हुआ तेंदुआ, 15 दिनों से बना हुआ था आतंक का पर्याय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: बहराइच: अब गौड़िया गांव में पिंजरे में कैद हुआ तेंदुआ, 15 दिनों से बना हुआ था आतंक का पर्याय
शिवपुर (बहराइच)। खैरीघाट के गौड़िया गांव के निकट लगाए गए पिंजरे में बुधवार की रात एक वयस्क तेंदुआ कैद हो गया। यह तेंदुआ पिछले पखवारे भर से बाजपुरवा, एकघरा और गौड़िया इलाके में लगातार लोगों और पशुओं पर हमले कर रहा था, जिससे ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ था।
यह इलाका सरयू के कछार का है, एकघरा गांव निवासी आफरीन 5 मार्च को अपनी बड़ी बहन के साथ नदी के किनारे घास काट रही थी तभी तेंदुए ने हमला कर उसे जख्मी कर दिया था। इस घटना के बाद डीएफओ सुंदरेशा ने मौके का निरीक्षण किया और इलाके में सुरक्षा के लिए चार पिंजड़े लगवाए। वन विभाग की चार टीमें निगरानी में लगाई गई लेकिन इस सतर्कता के बीच बुधवार को ग्राम गौड़िया निवासी राजेंद्र मिश्रा की गाय व बछिया तेंदुए का शिकार बनी। इसके बाद वन विभाग ने तेंदुए के मूवमेंट का अध्ययन करने के बाद पिंजड़े की स्थिति बदल दी। बनकर्मियों ने दोपहर बाद पिजरे को नदी किनारे बाजपुरवा में लगाया। दिन रात पिंजरे में बंधी बकरी के लालच में तेंदुआ पिंजरे में कैद हो गया।
बृहस्पतिवार सुबह घटना की सूचना जब गांव के लोगों को मिली तो सभी ने राहत महसूस की। डीएफओ ने बताया कि तेंदुए को सुरक्षित पकड़ लिया गया है स्वास्थ्य परीक्षण के बाद उसे उच्च अधिकारियों के निर्देश के तहत जंगल में छोड़ा जाएगा।
डीएफओ ने कहा कि अभी भी ग्रामीणों को सतर्क रहने की जरूरत है क्योंकि इलाके में और भी तेंदुए हो सकते हैं उन्होंने कहा कि वन विभाग की टीम लगातार निगरानी में जुटी हुई है अभी भी तीन पिंजरे इलाके में अलग-अलग स्थान पर लगे है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।