{"_id":"6a5923a656bad1a5190be104","slug":"lord-jagannath-set-out-riding-on-the-chariot-bahraich-news-c-98-1-slko1009-153273-2026-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: रथ पर सवार होकर निकले भगवान जगन्नाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: रथ पर सवार होकर निकले भगवान जगन्नाथ
Fri, 17 Jul 2026 12:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Fri, 17 Jul 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ व सजा रथ।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। शहर बृहस्पतिवार शाम भगवान जगन्नाथ की भक्ति में सराबोर नजर आया। चौक बाजार स्थित पांडवकालीन श्री सिद्धनाथ मंदिर से भगवान जगन्नाथ की पारंपरिक रथयात्रा पूरे धार्मिक उल्लास और भव्यता के साथ निकाली गई। यात्रा का नेतृत्व महामंडलेश्वर महंत रविगिरि महाराज ने किया। पूरे मार्ग पर जय जगन्नाथ के उद्घोष, शंखनाद और पुष्पवर्षा के बीच भगवान के दर्शन के लिए लोगों की भीड़ उमड़ती रही। सुबह श्रद्धालुओं ने भगवान जगन्नाथ की प्रतिमा के साथ मंदिर की परिक्रमा की, जबकि शाम को आकर्षक ढंग से सजे रथ पर भगवान जगन्नाथ को विराजमान कर शोभायात्रा का शुभारंभ हुआ।
रथयात्रा मंदिर परिसर से निकलकर छोटी बाजार, गुरुनानक चौक, अस्पताल चौराहा, डिगिहा तिराहा, छावनी चौराहा और घंटाघर सहित प्रमुख मार्गों से होते हुए पुनः सिद्धनाथ मंदिर पहुंची। यात्रा के दौरान श्रद्धालु पूरे मार्ग में ''''जय जगन्नाथ'''' के जयघोष करते रहे। यात्रा में मंदिर के सेवक उमाकांत गिरि, हृदेश गिरि, वैभव जैन, रितेश गुप्ता सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल रहे। पूरे मार्ग पर भक्तिमय वातावरण बना रहा और सुरक्षा व्यवस्था के भी व्यापक इंतजाम किए गए।