फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Morning showers brought relief, while afternoon sunshine increased the humidity.

Bahraich News: सुबह बौछारों ने दी राहत, दोपहर में धूप ने बढ़ाई उमस

Sun, 02 Aug 2026 12:23 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
Morning showers brought relief, while afternoon sunshine increased the humidity.
बहराइच में सुबह के समय बारिश में भीगते हुए जाते लोग।
बहराइच। तराई में शनिवार को सुबह से घने बादलों के बीच मौसम ने कई रंग बदले। करीब 11 बजे हुई बारिश से लोगों को कुछ देर गर्मी और उमस से राहत मिली। हालांकि, बारिश के बाद तेज धूप निकलने से उमस और बढ़ गई।
विज्ञापन

करीब 20 मिनट तक हुई बारिश के बाद आसमान साफ हो गया। दोपहर 12 बजे तेज धूप निकलते ही वातावरण में नमी बढ़ गई। इससे उमस ने लोगों को बेहाल कर दिया। बाजारों और सड़कों पर निकले लोग पसीने से तरबतर नजर आए। नगर निवासी रमेश कुमार ने बताया कि थोड़ी देर की बारिश के बाद तेज धूप से उमस अधिक महसूस हुई। बाजार में खरीदारी करने आई सुनीता देवी ने भी पसीने और चिपचिपाहट से परेशानी बताई।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञ डॉ. पीएल त्रिपाठी ने बताया कि बारिश के बाद तेज धूप निकलने से हवा में नमी बढ़ती है। तापमान और आर्द्रता के संयुक्त प्रभाव से उमस अधिक महसूस होती है। उन्होंने यह भी बताया कि वातावरण में नमी और बादलों की सक्रियता बनी हुई है। इसके चलते रविवार को जिले में तेज बारिश होने की संभावना है। कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की भी संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed