फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Saryu nears danger mark

Bahraich News: खतरे के निशान के करीब पहुंची सरयू

Sun, 02 Aug 2026 12:21 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
Saryu nears danger mark
महसी में गोलागंज-नई बस्ती के संपर्क मार्ग के बगल में कटान करती सरयू नदी। 
बहराइच। नेपाल के पहाड़ी इलाकों में लगातार हो रही बारिश का असर अब सरयू नदी पर साफ दिखने लगा है। शारदा और गिरजा बैराज से पानी छोड़े जाने के बाद शनिवार शाम एल्गिन ब्रिज पर सरयू नदी का जलस्तर खतरे के निशान से सिर्फ नौ सेंटीमीटर नीचे पहुंच गया। इससे महसी तहसील के कई तटवर्ती गांवों में कटान तेज हो गई है और लोगों में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन

बाढ़ नियंत्रण कक्ष की शनिवार शाम चार बजे जारी रिपोर्ट के अनुसार एल्गिन ब्रिज पर सरयू का जलस्तर 105.98 मीटर दर्ज किया गया, जबकि खतरे का निशान 106.07 मीटर है। नदी में 2,65,940 क्यूसेक पानी बह रहा है। शारदा बैराज से 1,35,054 क्यूसेक और गिरजा बैराज से 1,28,600 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। बढ़ते जलस्तर से नदी का दबाव तटवर्ती इलाकों पर लगातार बढ़ रहा है।
विज्ञापन

महसी तहसील की मांझा ग्राम पंचायत के लोनियनपुरवा गांव में नदी तेजी से आबादी की ओर बढ़ रही है। मोहन, चंद्रशेखर, दिनेश और कालूराम समेत छह ग्रामीणों के मकान कटान की जद में आ गए हैं। लोग अपने घरों का सामान सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने में जुटे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि यदि कटान नहीं रुकी तो उनके घर नदी में समा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, गोलागंज नई बस्ती के पास नदी ने गांव के संपर्क मार्ग को काटना शुरू कर दिया है। सड़क का एक हिस्सा नदी में बह चुका है। यदि कटान जारी रही तो गांव का संपर्क पूरी तरह टूट सकता है। कोठार समेत आसपास के कई गांवों के लोग भी बढ़ते जलस्तर और कटान को लेकर चिंतित हैं।

तहसीलदार विकास कुमार ने बताया कि प्रशासन लगातार नदी के जलस्तर पर नजर रखे हुए है। तटवर्ती गांवों के लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। राजस्व विभाग की टीमें क्षेत्र का लगातार दौरा कर रही हैं और संभावित बाढ़ व कटान से निपटने के लिए सभी जरूरी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।




नदी और बैराजों की स्थिति एक नजर में
नदी/बैराज वर्तमान जलस्तर
खतरे का निशान
डिस्चार्ज

शारदा बैराज 134.95 मी. 135.49 मी. 1,35,054 क्यूसेक
गिरजा बैराज 135.25 मी.
136.78 मी. 1,28,600 क्यूसेक
सरयू बैराज 129.70 मी. 133.50 मी. 2,286 क्यूसेक
सरयू नदी में कुल छोड़ा गया पानी - 2,65,940 क्यूसेक
एल्गिन ब्रिज
105.98 मी. 106.07 मी.
घूरदेवी 111.84 मी. 112.15 मी.
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed