फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Thieves made off with valuables worth lakhs while family members slept inside the house.

Bahraich News: घर में सोते रहे परिजन, लाखों की संपत्ति समेट ले गए चोर

Tue, 18 Aug 2026 11:50 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 18 Aug 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
Thieves made off with valuables worth lakhs while family members slept inside the house.
 विशेश्वरगंज के पंचमपुरवा में मकान में चोरी के बाद बिखरा सामान।
विशेश्वरगंज। ग्राम पंचायत सेमरा के मजरा पंचमपुरवा में सोमवार देर रात चोरों ने घर में घुसकर करीब पांच लाख रुपये की संपत्ति चोरी कर ली। चोरों ने कमरे का दरवाजा और अलमारियों के ताले तोड़कर नकदी और सोने-चांदी के जेवर समेट लिए। घटना के दौरान परिवार के लोग बगल के कमरे में सोते रहे। सुबह जागने पर चोरी की जानकारी हुई।
विज्ञापन


गांव निवासी सुरेश चंद्र पाठक सोमवार रात परिवार के साथ घर में सो रहे थे। देर रात चोर घर में घुसे और घर के दूसरे कमरे का दरवाजा तोड़ दिया। इसके बाद अलमारियों और बक्सों के ताले तोड़कर उनमें रखे 1.32 लाख रुपये नकद, मंगलसूत्र, मांगटीका, झुमकी, पायल, चांदी के सिक्के, चेन समेत अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया।
विज्ञापन


चोर कमरे में रखा एक बक्सा भी उठा ले गए। घर से कुछ दूरी पर ले जाकर उसका ताला तोड़ा और उसमें रखा सामान निकाल लिया। वारदात के बाद भागते समय चोरों की एक कुल्हाड़ी मौके पर छूट गई। सुबह परिजनों के जागने पर कमरे का दरवाजा और सामान बिखरा देखकर चोरी की जानकारी हुई। पीड़ित ने घटना की सूचना पुलिस को दी। थाना प्रभारी संदीप कुमार दूबे ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया और साक्ष्य एकत्र किए। उन्होंने जल्द घटना का खुलासा करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed