{"_id":"697e5ef9623b11c168099190","slug":"those-who-have-done-excellent-work-in-family-planning-honored-bahraich-news-c-98-1-slko1009-143703-2026-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: परिवार नियोजन में उत्कृष्ट कार्य करने वाले सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: परिवार नियोजन में उत्कृष्ट कार्य करने वाले सम्मानित
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Sun, 01 Feb 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। परिवार नियोजन कार्यक्रम को मजबूती देने में अहम भूमिका निभाने वाले स्वास्थ्य कर्मियों और सहयोगी संस्थाओं के लिए शनिवार को सीएमओ सभागार में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य विभाग के मार्गदर्शन में पॉपुलेशन फाउंडेशन ऑफ इंडिया और मोबियस फाउंडेशन के सहयोग से हुए कार्यक्रम में परिवार नियोजन से जुड़े कार्य में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मियों को सम्मानित भी किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए सीएमओ डॉ. संजय कुमार ने कहा कि परिवार नियोजन समाज के संतुलित विकास की नींव है। जागरूकता के माध्यम से ही स्वस्थ परिवार और बेहतर भविष्य का निर्माण संभव है। उन्होंने बताया कि उम्मीद परियोजना के अंतर्गत वर्ष में दो बार उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित किया जाता है।
इसी क्रम में वित्तीय वर्ष 2025-26 के अप्रैल से सितंबर तक के कार्यों के आधार पर पहला सम्मान समारोह आयोजित किया गया है। समारोह में आशा, एएनएम, सीएचओ, स्टाफ नर्स, काउंसलर, फार्मासिस्ट सहित कुल 61 लोगों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्वास्थ्यकर्मी और अधिकारी मौजूद रहे।
Trending Videos