{"_id":"697e5e9dffc832a10d0f0208","slug":"two-cheaters-caught-in-llb-exam-bahraich-news-c-98-1-bhr1003-143715-2026-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: एलएलबी की परीक्षा में पकड़े गए दो नकलची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: एलएलबी की परीक्षा में पकड़े गए दो नकलची
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Sun, 01 Feb 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
बहराइच के केडीसी में परीक्षा देते छात्र-छात्राएं। -संवाद
विज्ञापन
बहराइच। शहर स्थित किसान पीजी कॉलेज में चल रही अवध विश्वविद्यालय अयोध्या की एलएलबी की परीक्षा के दौरान शनिवार को दो नकलची पकड़े गए। इस परीक्षा के लिए 1147 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं, इनमें से 1136 परीक्षा में शामिल हुए। बाकी 11 ने परीक्षा छोड़ दी। दूसरी तरफ मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय की बीए प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा के दौरान पंजीकृत सभी 12 परीक्षार्थी उपस्थित रहे।
केंद्र व्यवस्थापक प्रोफेसर उस्मान ने बताया कि सुबह की पाली में कॉलेज के आंतरिक उड़ाका दल ने दो नकलचियों को पकड़ा। इनमें से एक समाजशास्त्र प्रथम तथा दूसरा बेसिक साइकोलॉजी प्रॉसेस की परीक्षा दे रहा था। दोनों की उत्तर पुस्तिकाओं को सील कर विश्वविद्यालय भेज दिया गया है।
यह परीक्षा दो पालियों में संचालित कराई जा रही है। प्रथम पाली सुबह नौ से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 1:30 बजे से 4:30 बजे तक चलती है। परीक्षा को संचालित करने में प्रोफेसर सूर्यभान रावत, प्रोफेसर ओपी सोनी, असिस्टेंट प्रोफेसर अनिल अवस्थी, डॉ. अजय प्रताप सिंह, डॉ. धर्मेंद्र कुमार त्रिपाठी, डॉ. अर्चना निगम समेत आदि सक्रिय रहे।
दूसरी तरफ मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय की परीक्षा के केंद्र व्यवस्थापक डॉ. किसुनवीर ने बताया कि सुबह की पाली में मां भगवती रामतेज पांडे महाविद्यालय की बीए प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा के लिए 12 विद्यार्थी पंजीकृत हैं। सभी परीक्षा में शामिल हुए।
इस विश्वविद्यालय की परीक्षा रविवार को भी होगी। इस परीक्षा में डाॅ. मनोज यादव, डॉ. गजाला खातून, डॉ. राहुल कुमार सिंह, तथा डाॅ. दीपेंद्र गुप्ता की सक्रिय भूमिका रही ।
Trending Videos