सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Three people died in road accidents

Bahraich News: सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत

संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Sun, 01 Feb 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
Three people died in road accidents
ग्राम चक सौगहना में सड़क हादसे में बच्चे की मौत के बाद जमा भीड़। -संवाद
विज्ञापन
चित्तौरा/फखरपुर/कैसरगंज। सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई। तीनों के परिवार में मातम पसर गया है।
Trending Videos


आदिलपुर निवासी रामकेश ने बताया कि उनका छोटा भाई छोटकऊ (38) शनिवार सुबह घर से कुछ दूरी पर मछली पकड़ने के लिए तालाब में जाल लगाने गया था। वहां से वह पैदल घर लौट रहा था। मसूदपुर के निकट अज्ञात वाहन ने उसको टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

उधर से निकल रहे लोगों की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने छोटकऊ को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां इमरजेंसी में मौजूद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। छोटकऊ की मौत से परिवार में में मातम पसर गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, फखरपुर क्षेत्र के ग्राम चक सौगहना में शनिवार सुबह करीब 09:30 बजे अज्ञात वाहन की चपेट में आकर अब्दुर्रहमान (6) की मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। थानाध्यक्ष संजीव सिंह चौहान ने बताया कि आस-पास के लोगों से पूछताछ कर हादसे से संबंधित वाहन की तलाश की जा रही है। बच्चे की मौत के बाद परिवार में मातम का माहौल है।

उधर, जरवलरोड के ग्राम झोबिया बारेल निवासी राजू चौहान (30) शुक्रवार सुबह घर से बाइक से हुजूरपुर रिश्तेदारी में गए थे। वहां से रात में घर लौटते समय लखनऊ-बहराइच मार्ग पर कैसरगंज के निकट तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास से निकल रहे लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने राजू को एंबुलेंस से कैसरगंज सीएचसी पहुंचाया, जहां मौजूद चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed