सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   253 have registered for the half marathon so far.

Ballia News: हॉफ मैराथन के लिए अब तक 253 का पंजीकरण

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 07 Apr 2026 11:06 PM IST
विज्ञापन
253 have registered for the half marathon so far.
विज्ञापन
बलिया। चंद्रशेखर जयंती के शताब्दी वर्ष में चंद्रशेखर मैराथन समिति की तरफ से 19 अप्रैल को बलिया में होने वाले चंद्रशेखर हॉफ मैराथन के सातवें संस्करण के लिए खिलाड़ियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।
Trending Videos

आयोजन समिति के सचिव उपेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि एक अप्रैल से वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन किया जा रहा है, अब तक 253 खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन कर लिया है। जम्मू कश्मीर, उत्तराखंड, हरियाणा, दिल्ली, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, असम, मेघालय, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ व राजस्थान आदि राज्यों के धावकों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। सचिव ने बताया कि उत्तर प्रदेश के लगभग सभी जनपदों में से खास कर पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिलों से खिलाड़ी रजिस्ट्रेशन करा रहे हैं। उन्होंने बताया कि विदेशी खिलाड़ियों ने आयोजन समिति से संपर्क कर आने की इच्छा व्यक्त की है। समिति के सचिव ने बताया कि जनपद के प्रतिभागियों की सुविधा के लिए ज्ञान कुंज एकेडमी बंशी बाजार, सनबीम स्कूल अगरसंडा, आरके मिशन स्कूल सागरपाली, गौरी भैया महाविद्यालय, डीएस मेमोरियल स्कूल रतसर, महात्मा गांधी विद्यापीठ सुखपुरा के साथ वीर लोरिक स्पोर्ट्स स्टेडियम में रजिस्ट्रेशन केंद्र बनाया गया है। समिति के संरक्षक सांसद नीरज शेखर ने पुरस्कारों की राशि बढ़ाने की घोषणा पहले ही की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed