सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   A young woman climbed a tower, insisting on marrying her lover.

Ballia News: प्रेमी से शादी करने की जिद कर टावर पर चढ़ी युवती

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 07 Apr 2026 11:09 PM IST
विज्ञापन
A young woman climbed a tower, insisting on marrying her lover.
विज्ञापन
सुखपुरा। कस्बे में मंगलवार दोपहर अनुसूचित जाति की एक युवती प्रेमी से शादी की जिद में मोबाइल टावर पर चढ़ गई। सूचना मिलते ही सैकड़ों लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच युवती को नीचे उतारने की कोशिश करती रही। युवती ने प्रेमी को मौके पर बुलाने की बात रखी। प्रेमी को मौके पर बुलाने के बाद युवती टावर से नीचे उतरी। इस दौरान डेढ़ घंटे तक पुलिस परेशान रही।
Trending Videos

कस्बा निवासी अनुसूचित जाति की एक युवती शेरवा गांव के 19 वर्षीय पंकज कुमार से प्रेम करती है। सोमवार को फोन कर अपने घर प्रेमी को बुलाया, परिजनों और आसपास के लोगों को उसकी जानकारी हुई तो उन्होंने प्रेमी को पकड़ लिया। मारपीट की आशंका को देख प्रेमिका ने बीच-बचाव किया। उसने डायल 112 पुलिस को बुलाकर प्रेमी को थाने भिजवा दिया। युवक का कहना था कि जब उसके बड़े भाई की शादी हो जाएगी तब वह शादी करेगा। पुलिस ने समझा कर युवती को उसके घर भेज दिया। युवक को भी छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे नाराज होकर युवती दोपहर में बाजार स्थित करीब दो सौ फीट के मोबाइल टावर पर चढ़ गई। आसपास के लोगों ने देखा तो शोर मचाया। सूचना पर थानाध्यक्ष रत्नेश दुबे हमराहियों के साथ मौके पर पहुंचे। युवती की मांग पर प्रेमी को बुलाया गया। इसके बाद युवती टावर से उतर गई। पुलिस दोनों को लेकर थाने चली गई। इस बाबत थानाध्यक्ष रत्नेश दुबे ने कहा कि दोनों के परिजनों को बुलाया गया है। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed