{"_id":"69d5402b44300d0576058c3e","slug":"fir-lodged-against-two-youths-in-knife-attack-case-ballia-news-c-190-1-ana1001-161260-2026-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: चाकू से हमला मामले में दो युवकों पर प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: चाकू से हमला मामले में दो युवकों पर प्राथमिकी
हल्दी। थाना क्षेत्र के भरसौता गांव में शादी समारोह में दो माह पूर्व आशीष सिंह पर चाकू मारने के मामले में दो अभियुक्तों आयुष सिंह व अक्षय सिंह पर पुलिस ने कोर्ट के निर्देश पर प्राथमिकी दर्ज की है।
Trending Videos
हल्दी थाना क्षेत्र के हल्दी निवासी चम्पा देवी ने सिविल जज (जूनियर डिवीजन) पूर्वी की अदालत में आवेदन दिया था। इसमें बताया था कि आठ फरवरी 2026 को नाती आशीष सिंह, बहू ममता सिंह व देवरानी मंजू सिंह के साथ एक शादी समारोह में शामिल होने भरसौता गई थीं। रात करीब 11 बजे घर लौटते समय एनएच-31 पर स्कूल के पास गांव भरसौता निवासी आयुष सिंह व अक्षय सिंह ने उनके नाती को घेर कर चाकू से हमला कर दिया। आशीष सिंह की आंख और सिर के बीच गंभीर चोट आई। हमलावर धमकी देते हुए भाग गए। पीड़िता का कहना है कि घटना की सूचना हल्दी थाने को दी गई, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। बाद में न्यायालय के आदेश पर जिला अस्पताल में घायल का मेडिकल परीक्षण कराया गया। चम्पा देवी का आरोप है कि हमलावर प्रभावशाली हैं, जिसके चलते पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। बताया कि इसी प्रकरण में आशीष के खिलाफ नौ फरवरी को हल्दी थाने में गैर इरादतन हत्या की प्राथमिकी साजिश के तहत दर्ज कराई गई है। थानाध्यक्ष राजू राय ने बताया कि उस समय मैं नहीं था। वादी के नाती पर गैर इरादतन हत्या के मामले में नौ फरवरी को प्राथमिकी दर्ज है। कोर्ट के निर्देश पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।