{"_id":"6985057735d43be59a084104","slug":"50-culverts-will-be-built-on-canals-to-connect-villages-to-the-main-road-ballia-news-c-190-1-bal1002-157199-2026-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: गांवों को मुख्य सड़क से जोड़ने को नहरों पर बनेंगी 50 पुलिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: गांवों को मुख्य सड़क से जोड़ने को नहरों पर बनेंगी 50 पुलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। गांवों को मुख्य सड़क से जोड़ने के लिए नहरों पर पुलिया बनाए जाने की योजना सिंचाई विभाग की तरफ से तैयार की गई है। जिले में नहरों पर 50 छोटी-बड़ी पुलिया बनाने की योजना प्रस्तावित की गई है। इनमें कुछ जर्जर पुलियों की मरम्मत भी शामिल है। इसके लिए शासन को लगभग 10 करोड़ का प्रस्ताव सिंचाई विभाग की तरफ से भेजा गया है।
नहरों मार्ग पर आने के लिए कई गांवों को लंबी दूरी तय करनी पड़ती है। ऐसे में सिंचाई विभाग की तरफ से लोगों की राह आसान करने के लिए योजना का प्रस्तावित किया है। पुलियों के बन जाने से गांवों के लोगों का आवागमन सुगम हो जाएगा। इसमें मुख्य नहर, रजवाहा शामिल है। कई जगहों पर पुलिया या तो जर्जर हो गई है या टूटकर खतरनाक हो गई है।
इस तरह की करीब 22 पुलियाें को सिंचाई विभाग की तरफ से चिह्नित किया गया है, जिनकी मरम्मत की जानी आवश्यक है। वहीं, नई पुलिया के प्रस्ताव पर धन आवंटित होते ही विभाग की तरफ से कार्य कराया जाएगा। सिंचाई विभाग के एक्सईएन इं. राकेश सिंह ने बताया कि मुख्य नहर व रजबाहा पर पुलियों को बनने की योजना है। कई जगहों पर ग्रामीणों ने नई पुलिया बनाने की मांग की है। ऐसे में सभी का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा गया है। इसके बनने से गांव का मुख्य नहर मार्ग तक आने का रास्ता सुगम हो जाएगा।
Trending Videos