सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   On the orders of the CJM, an FIR was lodged against six persons for attempt to murder.

Ballia News: सीजेएम के आदेश पर छह के विरुद्ध हत्या के प्रयास की प्राथमिकी

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 06 Feb 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
On the orders of the CJM, an FIR was lodged against six persons for attempt to murder.
विज्ञापन
इंदरपुर। न्यायालय मुख्य दंडाधिकारी के आदेश पर नगरा पुलिस ने छह के विरुद्ध हत्या के प्रयास सहित विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है।
Trending Videos

थानाध्यक्ष संजय मिश्र ने बताया कि सोनाड़ी थाना नगरा निवासी चिंताहरण ने न्यायालय सीजेएम के यहां प्रार्थना पत्र देकर कहा था कि 13 सितंबर 2025 को वो अपने पट्टीदार के मेडिकल स्टोर गोठाई चट्टी पर दवा ले रहे थे । इस बीच गांव के हिमांशु तिवारी, तारकेश्वर तिवारी, विनोद तिवारी, सूरज तिवारी, शुभम तिवारी, प्रियांशु तिवारी ने गोलबंद होकर लाठी-डंडा और रिवाल्वर लेकर चारों तरफ से घेर लिया। रंजिश को लेकर बजरंगबली तिवारी ने अपना लाइसेंसी रिवाल्वर निकाल कर सिर पर सटा दिया। लात, घूंसे, लाठी-डंडा से हमला कर दिया। हिमांशु तिवारी ने जान से मारने की नीयत से छाती पर चाकू से वार किए। इसके बाद आरोपी धमकी देते हुए चले गए। न्यायालय के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed