{"_id":"69850690c3f9d42f2c0ca135","slug":"vocational-labs-will-provide-training-in-it-data-entry-and-retail-services-ballia-news-c-190-1-bal1001-157211-2026-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: व्यावसायिक लैब में मिलेगी आईटी, डेटा एंट्री और रिटेल सर्विस जैसी ट्रेनिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: व्यावसायिक लैब में मिलेगी आईटी, डेटा एंट्री और रिटेल सर्विस जैसी ट्रेनिंग
विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। माध्यमिक शिक्षा में रोजगारपरक क्षेत्रों में छात्रों का भविष्य तराशने की कोशिश की जा रही है। सीडीओ ने व्यावसायिक शिक्षा लैब में आईटी, डेटा एंट्री और रिटेल सर्विस जैसी ट्रेनिंग पर जोर देने के लिए निर्देश प्रधानाचार्यों को दी।
मुख्य विकास अधिकारी ओजस्वी राज ने माध्यमिक शिक्षा परिषद के प्रधानाचार्यों के साथ की बैठक कर व्यावसायिक शिक्षा लैब के संचालन के निर्देश दिए। बैठक का मुख्य उद्देश्य विद्यालयों में व्यावसायिक शिक्षा के सुदृढ़ीकरण के लिए अत्याधुनिक लैब की स्थापना और उनके प्रभावी संचालन की रूपरेखा तैयार करना रहा।
सीडीओ ने निर्देश दिए कि व्यावसायिक लैब का संचालन प्रधानाचार्य अपने स्तर से करें। लैब शो-पीस बनकर न रहें, बल्कि इनका नियमित उपयोग हो। सभी चयनित लैब में वॉल पैनलिंग का कार्य प्राथमिकता के आधार पर कराया जाए। आधुनिक शिक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रत्येक लैब में वाई-फाई की सुविधा उपलब्ध रहे। व्यावसायिक शिक्षा के लिए 1.20 करोड़ रुपये की शिक्षण सामग्री 25 फरवरी तक सभी संबंधित विद्यालयों में पहुंच जाएगी। छात्रों के लिए सिर्फ इंफ्रास्ट्रक्चर ही नहीं, बल्कि एक उच्च स्तरीय पढ़ाई का माहौल और बेहतर सुविधाएं विकसित करने पर बल दिया।
सीडीओ ने कहा कि लैब हर हाल में क्रियाशील होनी चाहिए। सामान रखकर लैब को बंद रखना या उसे ''''लाइब्रेरी'''' की तरह लॉक रखना स्वीकार्य नहीं होगा। आवश्यकता पड़ने पर लैब के रखरखाव और सुविधाओं के विस्तार के लिए ग्राम पंचायत एवं विकास खंड स्तर से भी आवश्यक सहयोग लिया जाएगा। लैब में पावर स्विच बोर्ड, विद्युत कनेक्शन और पेयजल की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए। विद्यार्थियों के बैठने के लिए फर्नीचर की उत्तम व्यवस्था करने के लिए कहा। इन लैब के माध्यम से मुख्य रूप से आईटी, डेटा एंट्री और रिटेल सर्विस जैसे रोजगारपरक क्षेत्रों में छात्रों को विधिवत ट्रेनिंग दी जाएगी।
Trending Videos