{"_id":"698cceaf42edf5c5ec09d324","slug":"94802-claims-and-objections-so-far-ballia-news-c-190-1-bal1001-157578-2026-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: अब तक 94,802 दावे और आपत्तियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: अब तक 94,802 दावे और आपत्तियां
विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 के तहत अब तक 94,802 दावे और आपत्तियां प्राप्त हुई हैं। मतदाता बनने के लिए 80 हजार लोगों ने आवेदन किया है।
दावे और आपत्तियां प्राप्त के मामले में जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने कलेक्ट्रेट सभागार में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों संग बैठक की। जिलाधिकारी ने बताया कि आलेख्य प्रकाशन के बाद आठ फरवरी तक प्राप्त दावे और आपत्तियों के प्रारूप-9, 10, 11, 11ए एवं 11बी की सूची राजनीतिक दलों से साझा की गई है। यह सूची प्रतिदिन वेबसाइट एनआईसी के डीईओ पोर्टल पर अपलोड की जा रही है।
सात से 18 जनवरी तक कुल 80,602 फार्म-6, 1349 फार्म-7 और 12847 फार्म-8 प्राप्त हुए हैं। अब तक कुल 94,802 आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। विधानसभा क्षेत्र बेल्थरारोड, रसड़ा, सिकंदरपुर, फेफना, बलिया नगर, -बांसडीह और बैरिया से बड़ी संख्या में आवेदन प्राप्त हुए हैं। नो-मैपिंग प्रकरणों की सुनवाई के दौरान आयोग की ओर से निर्धारित अभिलेख एवं साक्ष्य उपलब्ध कराने के संबंध में भी चर्चा की गई।
जिलाधिकारी ने राजनीतिक दलों से अपील की कि वे अपने-अपने बीएलए के माध्यम से नो- मैपिंग वाले निर्वाचकों को जागरूक करें, ताकि पात्र मतदाताओं के नाम नियमानुसार निर्वाचक नामावली में बनाए रखे जा सकें। जिन निर्वाचकों का नाम त्रुटिवश विलोपित हो गया हो, उनसे निर्धारित घोषणा पत्र के साथ फाॅर्म-6 भरवाने का भी अनुरोध किया गया। उन्होंने बताया कि फार्म-6 ऑनलाइन भरने की सुविधा पोर्टल पर उपलब्ध है।
राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियाें से कहा कि वे अधिक से अधिक अर्ह मतदाताओं को ऑनलाइन आवेदन के लिए प्रेरित करें तथा अपने बीएलए को भी फार्म- 6 एवं घोषणा पत्र भरने की प्रक्रिया का प्रशिक्षण दिलाएं। नोटिसों की तामील और सुनवाई की कार्यवाही के संबंध में जिलाधिकारी ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से फीडबैक भी लिया। एडीएम अनिल कुमार सहित विभिन्न मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
एसआईआर : 15 किमी दूर जाकर देना है जवाब
नरहीं। निर्वाचन आयोग की एसआईआर प्रक्रिया को लेकर कोटवा नारायणपुर के लोगों में नाराजगी है। कोटवा नारायणपुर गांव निवासी भाजपा नेता मनीष कुमार राय ने चुनाव आयोग से शिकायत की है कि ग्रामसभा नारायणपुर के 708 लोगों को नोटिस दिया गया है। इसका जवाब देने के लिए मतदाताओं को ब्लाॅक सोहांव पर बुलाया गया है। ब्लाॅक 15 किलोमीटर दूर है। अगर नजदीक व्यवस्था नहीं होगी तो दिक्कत होगी। हालांकि कुछ लोग सोहांव जाकर नोटिस का जवाब दे भी चुके हैं, लेकिन सैकड़ों लोग ब्लाक मुख्यालय नहीं पहुंच सकते। निवेदन किया है कि परेशानी को समझते हुए प्राथमिक विद्यालय संख्या-2 नारायणपुर में ही नोटिस का जवाब लेने की व्यवस्था की जाए। संवाद
मतदाताओं का नाम नहीं काटे जाने की मांग
रसड़ा। क्षेत्र के पटना निवासी रामकृष्ण सिंह सेंगर ने उपजिलाधिकारी रवि कुमार को पत्रक सौंप कर गांव के मुस्लिम मतदाताओं का नाम नहीं काटे जाने की मांग की। राम कृष्ण सिंह सेंगर ने पत्रक में मांग किया कि मेरे परिवार के नाम फर्जी हस्ताक्षर से फर्जी आवेदन कर गांव के लगभग 81 परिवारों के सदस्यों का नाम एसआईआर में काटने के के लिए आवेदन किया है, जो बिल्कुल असत्य एवं फ्राड है। आवेदन पत्रों की जांच कर कार्रवाई की मांग की। संवाद
Trending Videos